Bollywood Star Kids: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद बॉलीवुड पर ये आरोप लगने लगे हैं कि यहां नेपोटिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है। यहां डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ज्यादातर स्टार किड्स (Bollywood Star Kids) को ही प्रोमोट करते हैं, ताकि उनका करियर संवर जाए। हालांकि, बहुत से स्टार किड्स (Bollywood Star Kids) तो ऐसे भी हैं, जो अपना करियर बनाने के लिए फिल्मों के मोहताज नहीं हैं। ये स्टार किड्स (Bollywood Star Kids) फिल्मों से दूर हैं और इन्होंने अपनी खुद की अलग पहचान बनाई है।
अंशुला कपूर (Anshula Kapoor)
![anshula kapoor](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/06/anshula-kapoor.jpg)
स्टार किड अंशुला कपूर कपूर बोनी कपूर की बेटी हैं और अर्जुन कपूर की बहन हैं। अंशुला कपूर कैमरे के सामने बहुत कम ही नजर आई हैं। अंशुला गूगल एंप्लॉय भी रह चुकी हैं। उन्होंने रितिक रोशन के HRX ब्रांड कंपनी में ऑपरेशन मैनेजर के तौर पर भी काम किया है। यह स्टार किड फिल्मी दुनिया से बहुत दूर है।
राहुल भट्ट (Rahul Bhatt)
![Rahul Bhatt](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/06/Rahul-Bhatt.jpg)
स्टार किड राहुल भट्ट जो कि पूजा भट्ट, आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट के अलावा महेश भट्ट की संतान हैं, फिल्मों से वे भी दूर ही हैं। वे एक प्रोफेशनल फिटनेस ट्रेनर के तौर पर काम करते हैं। फिल्म दंगल के लिए आमिर खान को ट्रेनिंग राहुल भट्ट ने ही तो दी थी।
शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt)
![Shaheen Bhatt](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/06/Shaheen-Bhatt.jpg)
बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी हैं शाहीन भट्ट। स्टार किड शाहीन भट्ट ने फिल्मों की दुनिया में कदम नहीं रखा। वे बैकस्टेज कंट्रोल का जिम्मा संभालती हैं। फिल्म सन ऑफ सरदार में उन्होंने को-राइटर का भी काम किया था। लंदन से शाहीन भट्ट ने फिल्म मेकिंग की पढ़ाई की है।
श्वेता नंदा (Shweta Nanda)
![Shweta Nanda](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/06/Shweta-Nanda.jpg)
स्टार किड श्वेता नंदा अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी हैं। फिल्मों से उन्होंने भी दूरी बना रखी है। वैसे, एक मॉडल के तौर पर वे काम कर चुकी हैं। लॉरियल के लिए उन्होंने मॉडलिंग की थी। नेक्स्ट जेन टॉक शो को भी वे होस्ट कर चुकी हैं। वे अपना कपड़ों का एक ब्रांड चला रही हैं।
शबा अली खान (Saba Ali Khan)
![Saba Ali Khan](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/06/Saba-Ali-Khan.jpg)
स्टार किड शबा अली खान नवाब पटौदी की बेटी हैं। वे सैफ अली खान और सोहा अली खान की बहन हैं। फिल्मों से उन्होंने खुद को दूर ही रखा है। वे एक ज्वेलरी डिज़ाइनर हैं। लाइमलाइट में उन्हें कभी भी आना पसंद नहीं रहा है।
सुनैना रोशन (Sunaina Roshan)
![Sunaina Roshan](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/06/Sunaina-Roshan.jpg)
स्टार किड सुनैना रोशन राकेश रोशन की बेटी और रितिक रोशन की बहन हैं। विवादों की वजह से वे चर्चा में रही थीं। वे अपने परिवार के प्रोडक्शन हाउस फिल्मक्राफ्ट को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने में लगी हुई हैं।
रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani)
![Riddhima Kapoor Sahani](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/06/Riddhima-Kapoor-Sahani.jpg)
स्टार किड रिद्धिमा कपूर साहनी ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी हैं। फिल्मी दुनिया में उन्होंने भी अपने कदम नहीं रखे। हालांकि एक फैशन डिजाइनर के रूप में उनकी खुद की अलग पहचान है। रिद्धिमा एक ज्वेलरी डिज़ाइनर हैं। अपने भाई रणबीर कपूर से कम चर्चा रिद्धिमा भी नहीं बटोरती हैं।
रिया कपूर (Rhea Kapoor)
![Rhea Kapoor](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/06/Rhea-Kapoor.jpg)
स्टार किड रिया कपूर बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी हैं। फिल्मों में एक्टिंग से वे दूर हैं। रिया कपूर एक फैशन स्टाइलिस्ट हैं। साथ में वे प्रोड्यूसर भी हैं। अपनी बहन सोनम कपूर की वे स्टाइलिस्ट हैं।
अहाना देओल (Ahana Deol)
![Ahana Deol](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/06/Ahana-Deol.jpg)
स्टार किड अहाना देओल धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी हैं। एक्टिंग से उन्होंने दूरी बना रखी है। फिर भी वे काफी मशहूर हैं। अहाना देओल एक लोकप्रिय ओडिशी नर्तकी हैं।
मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta)
![Masaba Gupta](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/06/Masaba-Gupta.jpg)
विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हमेशा अपने बयानों को लेकर मसाबा सुर्खियां बटोरती रहती हैं। मसाबा भी फिल्मी दुनिया से दूर रही हैं। वे एक फैशन डिजाइनर के तौर पर जानी जाती हैं।
इस तरह से इन सभी स्टार किड्स (Bollywood Star Kids) ने अपने पैरेंट्स की तरह अपना करियर बनाने के लिए फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखा। फिल्मों से ये बहुत दूर हैं, मगर फिर भी इन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई हुई है।
- अब तक सिंगल ही हैं बॉलीवुड की ये 5 अभिनेत्रियां, फैंस को भी शादी का इंतजार
- इन भारतीय अभिनेत्रियों ने गर्व से पहनी विदेशी सरजमीं पर साड़ी, पड़ गईं दूसरी बालाओं पर भारी