बॉलीवुड

प्लेन में चढ़ने को लेकर इस अभिनेत्री के साथ हुई जैक़लीन की लड़ाई, वायरल वीडियो में एक दूसरे को धक्का देती दिखीं !

Jacqueline Fernandez Viral Video: बॉलीवुड में दो अभिनेत्रियों के बीच कैट फाइट की कहानी आए दिन सुनने को मिलती ही रहती है। एक फिल्म में जब दो एक्ट्रेस साथ में काम करती हैं तो ऐसी बहुत सी खबरें सुनने को मिलती है कि, दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई है। हालाँकि आजतक ऐसा कभी किसी ने ऐसा नहीं देखा कि, दो एक्ट्रेस ऑन स्क्रीन किसी बात के लिए झगड़ा करती दिखाई दी हों। लेकिन हाल ही में एक वायरल वीडियो में जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) एक अभिनेत्री के साथ प्लेन में पहले चढ़ने को लेकर धक्का मुक्की करती दिखाई दी हैं। एनडीटीवी के हवाले से मिली खबर के अनुसार जैकलीन का ये वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। आइये जानते हैं आखिर इस वीडियो में जैकलीन किसके साथ धक्का मुक्की कर रही हैं और क्यों।

इस अभिनेत्री के साथ प्लेन में पहले चढ़ने के लिए लड़ पड़ी जैक़लीन

Image Source – INSTAGRAM

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जिस अभिनेत्री के साथ प्लेन में पहले चढ़ने के लिए जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) धक्का मुक्की कर रही थी वो कोई और नहीं बल्कि लीसा हेडन  (Lisa Haydon) हैं। बता दें कि, इस वायरल वीडियो में जैकलीन और लीसा एक दूसरे के साथ प्लेन में पहले चढ़ने को लेकर धक्का मुक्की करती दिखाई दे रही हैं। जैकलीन और लीसा यूँ तो काफी अच्छी दोस्त मानी जाती हैं लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आपको एक पल को भी नहीं लगेगा की दोनों अच्छी दोस्त है। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में जैकलीन वाइट कलर के ड्रेस में नजर आ रही हैं वहीं लीसा ने ब्राउन कलर का ड्रेस पहना हुआ है। दोनों एक दूसरे को प्लेन पर पहले चढ़ने से रोकती नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर अब तक इस वीडियो को मिल चुका है इतने व्यूज (Jacqueline Fernandez Viral Video)

आपको बता दें कि, जैकलीन फर्नांडिस और लीसा हेडन (Lisa Haydon) के इस वीडियो को इंस्टाग्राम फ़िल्मी कीड़ा नाम के पोर्टल ने पोस्ट किया है। अब तक इस वायरल वीडियो को करीबन 35 हज़ार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। दोनों अभिनेत्रियों के इस वीडियो पर उनके फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहा है। इस वायरल वीडियो में एक दूसरे को प्लेन पर चढ़ने से रोकने के लिए कभी जैकलीन लीसा को नीचे खींचते दिखाई देती हैं तो कभी लीसा जैकलीन को। बहरहाल इस वीडियो में एक लड़कपन जैसी चीज भी दिखाई देती है। बॉलीवुड में “अलादीन” फिल्म से कदम रखने वाली जैकलीन को धीरे-धीरे ही सही लेकिन अब पहचान मिल गई है। हालाँकि उन्हें यह पहचान दिलाने में बहुत बड़ा हाथ सलमान खान का भी है। सलमान के साथ जैकलीन (Jacqueline Fernandez) ने “किक” और “रेस 3” जैसी फिल्मों में काम करने के अलावा हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है।

यह भी पढ़े

इसके अलावा बादशाह के गाने पर जैकलीन (Jacqueline Fernandez) थिरकती नजर आई थी और उस गाने को भी लोगों का बहुत प्यार मिला था। बीते दिनों मनोज बाजपेयी के साथ नेटफिल्क्स (Netflix) पर भी उनकी एक फिल्म रिलीज़ हो चुकी है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago