बॉलीवुड

जब प्रियंका की अंग्रेजी का करीना ने उड़ाया मजाक, देसी गर्ल ने ऐसे बंद की बोलती, देखें विडियो

Bollywood Actress Fight: कोरोना संकट की वजह से लॉकडाउन अभी भी समाप्त नहीं हुआ है और इसके चौथे चरण की शुरुआत हो चुकी है। जब से लॉकडाउन लगा है, तब से सोशल मीडिया में फिल्मी सितारों के पुराने वीडियोज लगातार वायरल हो रहे हैं। इसी क्रम में आजकल करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा का कुछ इसी तरीके का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो करण जौहर के लोकप्रिय शो कॉफी विद करन के सेट का है। उस वक्त जो ये खबरें चल रही थीं कि करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था, करण जौहर के चैट शो के इस वीडियो से इन कयासों को बल मिलता हुआ नजर आ रहा है। इस शो में जब दोनों अभिनेत्रियां अलग-अलग भी पहुंची थीं, तो उनके बीच कुछ ऐसा ही देखने के लिए मिला था।

अंग्रेजी को लेकर बोली थीं करीना -Bollywood Actress Fight

Image Source: Twitter

इस चैट शो के दौरान करीना कपूर से करण जौहर ने यह सवाल किया था कि प्रियंका चोपड़ा से यदि उन्हें कोई सवाल पूछना हो तो वह सवाल कौन सा होगा। करीना कपूर ने इस पर जवाब देते हुए कहा था कि प्रियंका चोपड़ा की अंग्रेजी को लेकर वे उनसे यह सवाल करना चाहेंगे कि आखिर उन्होंने अमेरिकन एक्सेंट कहां से सीखा है?

प्रियंका ने यूं किया था पलटवार

करण जौहर के चैट शो में बाद में प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची हुई थीं। करण ने करीना कपूर द्वारा पूछे गए सवाल को इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के सामने पटक दिया। प्रियंका चोपड़ा से करण जौहर ने यह सवाल किया कि करीना कपूर उनसे यह जानना चाहती हैं कि आखिर उन्होंने अमेरिकन एक्सेंट कहां से सीखा है? प्रियंका चोपड़ा ने सवाल का ऐसा जवाब दिया, जिसे कि करीना कपूर पर जबरदस्त पलटवार के रूप में देखा गया। प्रियंका चोपड़ा ने करण जौहर से कहा कि मैंने यह एक्सेंट वहीं से सीखा है, जहां से कि उनके बॉयफ्रेंड ने इसे सीखा है।

कसती रही हैं एक-दूसरे पर तंज

पहली बार ऐसा नहीं हुआ था, जब इन दोनों अभिनेत्रियों को एक-दूसरे पर तंज कसते हुए देखा गया था। कई वर्षों के बाद करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा जब करण जौहर के शो में एक साथ पहुंची हुई थीं तो बातचीत के दौरान करीना ने प्रियंका से यह सवाल कर दिया था कि तुम्हें नहीं मालूम क्या कि वरुण धवन किसे डेट कर रहा है। इस पर प्रियंका ने कहा था कि नहीं मुझे नहीं मालूम। करीना ने इसके बाद कहा था कि सुनो हॉलीवुड जाकर अपनी जड़ों को मत भूलो। इसके बाद दोनों अभिनेत्रियों ने हंसना शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़े:

फिल्मों की बात

हाल ही में करीना कपूर की फिल्म अंग्रेजी मीडियम आई थी, जिसे कि लॉकडाउन के कारण ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज किया गया था। इरफान खान, दीपक डोबरियाल और राधिका मदान उनके साथ फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखी थीं। वहीं, कई माह पहले दिल्ली में एक शूटिंग खत्म करके प्रियंका चोपड़ा विदेश लौट चुकी हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago