बॉलीवुड

आलिया भट्ट की “सड़क 2”(Sadak 2) का भी डिजिटली रिलीज़ होना तय, जानें कब और कहाँ होगी रिलीज़

Sadak 2 Release Date: बॉलीवुड के बेहद अनुभवी फिल्म निर्देशक महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म “सड़क 2” की काफी दिनों से चर्चा हो रही थी। एक अरसे के बाद महेश भट्ट ने किसी फिल्म का निर्देशन खुद किया है। इसलिए फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार था। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से फिल्म की रिलीज़ को टाला गया और सिनेमाघरों के खुलने का इंतज़ार किया जा रहा था। लेकिन मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म को अब डिजिटली रिलीज़ करने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं बच गया है। लिहाजा जल्द ही इसे डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज़ किया जा सकता है। आइये जानते हैं कब और किस प्लेटफार्म पर इस फिल्म को रिलीज़ किया जा सकता है।

जुलाई में इस तारीख को रिलीज़ होनी थी फिल्म

Image Source – Dnaindia.com

सिनेमाघरों में फिल्म के रिलीज़ डेट की बात करें तो आने वाले दस जुलाई को इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज़ होना था। लेकिन कोरोना वायरस की प्रकोप ने निर्माताओं के इस मंसूबे पर पानी फेर दिया है। चूँकि अभी अगले कुछ महीने तक सिनेमाघरों के खुलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं इसलिए निर्माताओं ने “सड़क 2” को डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज़ करने का फैसला लिया है। बता दें कि, इस बहुचर्चित फिल्म में मुख्य किरदारों में आलिया भट्ट, संजय दत्त, पूजा भट्ट और आदित्य रॉय कपूर नजर आएंगे। इस फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा बनाया गया है। जानकारी हो कि, यह पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म को डिजिटली रिलीज़ किया जा रहा है। इससे पहले अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म “गुलाबो सीताबो” को भी अमेजॉन प्राइम पर रिलीज़ किया जा चूका है। इसके साथ ही साथ जाह्नवी कपूर की फिल्म “गुंजन सक्सेना” को भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ करने का एलान कर दिया गया है।

मुकेश भट्ट ने सड़क 2 के रिलीज़ डेट से जुड़ी विशेष जानकारी दी

Image Source – Indianexpress.com

आपको बता दें कि, “सड़क 2” के निर्माता मुकेश भट्ट ने खुद इस फिल्म के डिजिटली रिलीज़ करने की बात को कंफर्म किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म की रिलीज़ के संबंध में मुकेश भट्ट ने कहा कि, “कोरोना वायरस का संक्रमण दिन बा दिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखना ख़ासा आवश्यक है, चूँकि सिनेमाघरों को ऐसे माहौल में नहीं खोला जा सकता है इसलिए अब “सड़क 2” को डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज़ करने के अलावा और दूसरा कोई ऑप्शन नहीं बच जाता है।” इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए उन्होनें ने बताया कि, जिंदगी में कुछ फैसले लोगों को मजबूरी में लेने पड़ते हैं। चूँकि अभी फिलहाल सिनेमाघरों के खुलने के कोई आसार नहीं है इसलिए मजबूरी में इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफार्म पर ही रिलीज़ किया जाएगा।

यह भी पढ़े

हालाँकि इस फिल्म को किस डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज़ किया जाएगा इसकी जानकारी उन्होनें नहीं दी है लेकिन क़यास लगाए जा रहे हैं कि, शायद इस फिल्म को हॉटस्टार पर रिलीज़ किया जा सकता है। मालूम हो कि, सड़क 2 साल 1991 में संजय दत्त और पूजा भट्ट की आई फिल्म सड़क का अगला भाग है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago