Vidya Balan Short Film Natkhat: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने बलबूते पर नाम फेम बनाने वाली एक्ट्रेस विद्या बालन की नई फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है। जी हां, विद्या बालन ने अपने करियर में ढेर सारी फिल्में की है, जिसके लिए उन्हें खूब पापड़ बेलने पड़े थे। खैर, यहां हम उनकी नई फिल्म नटखट की बात कर रहे हैं, जिसका पोस्टर रिलीज हुआ है। इस पोस्टर में विद्या बालन एक नए अंदाज में नजर आ रही हैं, जिसकी वजह से उनके फैंस को यह काफी पसंद आ रहा है।
एक्टिंग के फिल्ड में अपना जलवा बिखेरने वाली विद्या बालन अब प्रोड्यूसर भी बन गई हैं। अपनी अपकमिंग शॉर्ट फिल्म में विद्या ने न सिर्फ एक्टिंग की है, बल्कि उसको प्रोड्यूस भी किया है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। जी हां, फिल्म नटखट का पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने अपने फैंस के लिए एक खास मैसेज छोड़ा है, जो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
बतौर प्रोड्यूसर विद्या बालन की यह पहली फिल्म है, जिसका पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि एक कहानी सुनोगे…? इसके आगे उन्होंने लिखा कि बतौर प्रोड्यूसर और एक्टर मेरी पहली शॉर्ट फिल्म का फर्स्ट लुक प्रेजेंट कर रही हूं, जिसका नाम नटखट है। बता दें कि इस पोस्टर में विद्या बालन के साथ एक छोटा लड़का भी नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, इस शॉर्ट फिल्म की टैगलाइन एक कहानी सुनोगे है।
फिल्म नटखट में विद्या बालन देसी लुक में नजर आ रही हैं। इस पोस्टर में उन्होंने साड़ी पहनी हुई है और बच्चे के सिर को दबाती हुई नजर आ रही हैं, लेकिन उनका ध्यान कहीं और ही है। कुल मिलाकर, इस फिल्म के पोस्टर को देखकर उनके फैंस की दिलचस्पी बढ़ गई है, ऐसे में सभी को ट्रेलर का इंतजार है।
यह भी पढ़े:
सिल्वर स्क्रीन की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार मिशन मंगल में अक्षय कुमार के साथ देखा गया था। उनकी अपकमिंग फिल्म शकुंतला देवी है, जो लॉकडाउन की वजह से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है, लेकिन अभी इसकी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। याद दिला दें कि विद्या बालन को शुरुआत में इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आज टॉप की एक्ट्रेस बन चुकी हैं।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…