बॉलीवुड

फिल्म का ऑफर लेकर आई पान की दुकान, फिर 400 फिल्मों में इन्होंने डाल दिये ‘प्राण’

Pran Biography In Hindi: प्राण का नाम में पहला फिल्म इंडस्ट्री में भला कौन नहीं जानता? प्राण ने अपनी कमाल के अभिनय और एकदम जुदा अंदाज की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में वह पहचान बना ली, जिसे बनाना हर किसी के बस की बात नहीं होती। प्राण ने अपने फिल्मी करियर में जितनी भी फिल्में कीं, उनमें से अधिकतर फिल्मों में उनकी भूमिकाएं यादगार रही हैं। आज भी उनके चाहने वाले बहुत है। प्राण की फिल्म को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं और इन्हें देखने के बाद उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं।

चलते-फिरते मिल गया ऑफर

फिल्म इंडस्ट्री में जहां बहुत से कलाकारों को अपनी पहचान बनाने के लिए खूब संघर्ष करना पड़ा है, वहीं बहुत से कलाकार ऐसे भी रही है जिन्हें संयोग से फिल्मों में काम करने का ऑफर मिल गया और इसके बाद उनकी पूरी जिंदगी ही बदल गई। जी हां, कई ऐसे कलाकार हुए हैं, जिन्हें एक तरह से कहें कि चलते-फिरते फिल्मों में काम करने का ऑफर मिल गया था। इसके बाद उनकी पूरी जिंदगी ही एकदम से पलट गई थी। प्राण के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। इन्हें भी अचानक से फिल्मों में काम करने का ऑफर मिल गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार किया और इसके बाद इनकी जिंदगी वैसी नहीं रह गई जैसे कि पहले हुआ करती थी। फिल्मों में प्राण ने काम करना क्या शुरू किया, इसके बाद तो वे रातों-रात ही सुपरस्टार ही बन गए।

Pran Biography In Hindi: वो पान की दुकान

Image Source: MidDay

अब बात करते हैं कि प्राण को आखिर फिल्मों में काम करने का ऑफर मिला कैसे? आपको शायद यह जानकर हैरानी होगी कि प्राण कभी कोई ऑडिशन देने के लिए किसी के पास नहीं गए थे। न हीं प्राण ने किसी से फिल्म में काम करने देने के लिए अनुरोध किया था। प्राण को तो फिल्म करने का ऑफर एक पान की दुकान पर मिला था। बिल्कुल, प्राण शायद बॉलीवुड में इकलौते ऐसे अभिनेता होंगे, जिन्हें काम करने का ऑफर किसी स्टूडियो या होटल में न मिलकर एक पान की दुकान पर मिला था। इस ऑफर को प्राण ने इस तरह से भुनाया और इतनी लाजवाब एक्टिंग अपनी फिल्मों में की कि धीरे-धीरे वे फिल्म इंडस्ट्री में पूरी तरह से छा गए। हर ओर केवल उनका ही नाम सुनाई देने लगा।

हर मूवी में अलग-अलग लुक

अपने फिल्मी करियर के दौरान प्राण ने 400 से भी अधिक फिल्मों में काम किया था। आपको यह जानकर ताज्जुब हो सकता है कि प्राण ने जितनी भी फिल्में कीं, उन सभी में प्राण का लुक अलग-अलग देखने को मिला, जहां उन्होंने हमेशा ही अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट किया और किसी भी फिल्म में उनका लुक रिपीट नहीं हुआ था। इस तरह से ऐसा करने वाले वे बॉलीवुड के एकमात्र अभिनेता भी बन गए थे।

इन फिल्मों ने दिलाई ख्याति

मधुमति और जिस देश में गंगा बहती है जैसी फिल्मों ने प्राण को सुपरस्टार के रूप में स्थापित कर दिया था। उसी तरह से जंजीर, उपकार, पूरब और पश्चिम, हाफ टिकट एवं परिचय जैसी फिल्मों में प्राण ने इतना लाजवाब अभिनय किया कि उनके फैंस उन पर लट्टू हो गए थे। प्राण ने इन फिल्मों के जरिए यह दिखा दिया कि एक्टिंग करने की जो काबिलियत उनमें है, वह वाकई सबसे जुदा है। अभिनय के मामले में कोई उन्हें टक्कर नहीं दे सकता था, ऐसा उन्होंने साबित करके दिखाया|

यह भी पढ़े: इन 5 सितारों की देव आनंद ने बदल दी थी जिंदगी, एक को तो कॉल पर ही दे दिया ऑफर

फिल्मों में आने से पहले

(Pran Biography) फिल्मों में आने से पहले प्राण फोटोग्राफर बनना चाह रहे थे। उन्हें स्मोकिंग पाइप के साथ वाकिंग स्टिक जमा करने का बहुत ही शौक था। वे कहते थे कि 100 साल से पहले हुए नहीं मरेंगे, लेकिन अफसोस की बात यह रही कि इससे पहले ही उन्होंने इस संसार को अलविदा कह दिया। अपनी फिल्मों में लाजवाब अभिनय की वजह से प्राण आज भी अपने प्रशंसकों के दिलों में जिंदा हैं। एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ वे एक अच्छे इंसान भी थे, जो दूसरों के बारे में भी खूब सोचते थे।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago