बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय को कह चुकी हैं आंटी, विवादित बयानों से सोनम कपूर का है नाता पुराना

Sonam Kapoor controversial Statements: सोनम कपूर की गिनती बॉलीवुड की सबसे मशहूर स्टाइलिश अभिनेत्रियों में होती है। बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री के तौर पर सोनम कपूर की पहचान है, जिन्हें स्टाइल करना बहुत पसंद है। अपने नए-नए स्टाइलिश लुक की वजह से अक्सर सोनम कपूर सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं।

सोनम कपूर साथ में अपने बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। सोनम कपूर ने हालांकि कई बार ऐसे बयान भी दे दिए हैं, जिनकी वजह से विवाद खड़ा हो गया है। यहां हम आपको सोनम कपूर के ऐसे ही विवादित बयान के बारे में बता रहे हैं।

ऐश्वर्या राय को लेकर विवादित बयान

Image Source – Laughingcolours.com

सोनम कपूर के जो सबसे पहले विवादित बयान को लेकर विवाद हुआ था, वह ऐश्वर्या राय से जुड़ा हुआ था। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को लेकर सोनम कपूर ने एक ऐसा कमेंट किया था, जिसके कारण विवाद खड़ा हो गया था। ऐश्वर्या राय पर टिप्पणी करते हुए सोनम कपूर ने ऐश्वर्या राय को आंटी कह दिया था।

सोनम कपूर के ऐश्वर्या राय को आंटी कहने भर की देर थी कि इसके बाद ऐश्वर्या राय के फैंस बेहद नाराज हो गए थे। ऐश्वर्या राय के फैंस ने तब गुस्से में प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी थी। इसके बाद सोनम कपूर को अपने इस बयान को लेकर सफाई भी देनी पड़ी थी।

सोनम कपूर ने कहा था कि जेनरेशन गैप को देखते हुए उन्होंने ऐसा कहा था। ऐश्वर्या राय ने उनके पिता के साथ हीरोइन के तौर पर फिल्मों में काम किया था। यही वजह थी कि उन्होंने इसके अनुसार ऐश्वर्या राय को आंटी कहा था।

आलिया के कपड़ों को लेकर विवादित बयान

Image Source – Republicworld.com

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को लेकर भी एक बार सोनम कपूर ने एक विवादित बयान दे दिया था। कपड़े पहनने को लेकर सोनम कपूर ने आलिया भट्ट को सलाह दे दी थी। सोनम कपूर ने आलिया भट्ट से कहा था कि अपनी उम्र के हिसाब से उन्हें कपड़े पहनने चाहिए। सोनम कपूर ने बताया था कि बॉलीवुड में ऐसे गिने-चुने लोग ही हैं, जिनकी ड्रेसिंग सेंस उन्हें पसंद आती है।

आलिया भट्ट को लेकर सोनम कपूर के इस बयान के सामने आने के बाद सोनम कपूर को सोशल मीडिया में आलिया के फैंस ने काफी ट्रोल भी किया था। तब सोनम कपूर के आलिया भट्ट को लेकर इस बयान ने भी बड़ी सुर्खियां बटोरी थी।

परिणीति चोपड़ा को लेकर विवादित बयान

Image Source – Mynation.com

अपने विवादित बयानों के लिए जानी जाने वाली सोनम कपूर ने परिणीति चोपड़ा तक को नहीं छोड़ा था। परिणीति चोपड़ा के बारे में एक विवादित बयान देते हुए सोनम कपूर ने उन्हें टाइट कपड़े न पहनने की सलाह दे डाली थी। सोनम कपूर ने कहा था कि परिणीति चोपड़ा को टाइट कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को लेकर सोनम कपूर द्वारा दिए गए इस विवादित बयान के बाद सोशल मीडिया में बड़ा हंगामा बरपा था। परिणीति चोपड़ा के प्रशंसकों ने सोनम कपूर के इस विवादित बयान को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल भी किया था।

पहुंची हैं अपने मायके सोनम

Image Source – Bollywoodshaadis.com

लॉकडाउन समाप्त होने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आखिरकार मुंबई स्थित अपने घर यानी कि अपने माता-पिता अनिल कपूर और सुनीता कपूर के पास पहुंच गई हैं। लॉकडाउन लगने से ठीक पहले अपने पति आनंद आहूजा के साथ सोनम कपूर लंदन से लौटी थीं और दिल्ली स्थित अपने ससुराल में रह रही थीं।

लंदन से लौटने के बाद 14 दिनों तक सोनम कपूर ने खुद को आइसोलेशन में भी रखा था। हाल ही में बीते 9 जून को सोनम कपूर ने अपना बर्थडे भी अपने माता-पिता के साथ ही अपने घर में मनाया था।

यह भी पढ़े

विवादित बयान देने की वजह से सोनम कपूर को चाहे कितना भी ट्रोल क्यों न किया गया हो, फिर भी अपने बेबाक बयानों से सोनम कपूर पीछे हटतीं कभी नहीं दिखी हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

4 days ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

1 month ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

1 month ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

5 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

6 months ago

IRCTC अकाउंट को आधार से ऐसे करें लिंक, वरना तत्काल टिकट बुकिंग पर लग सकता है ताला!

अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…

6 months ago