बॉलीवुड

सुशांत सुसाइड केस में पुलिस उनके बेहद करीबी इन दो लोगों से करेगी पूछताछ !

Sushant Singh Rajput Suicide Case: जहां पुलिस और मीडिया बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के कारणों को महज डिप्रेशन बता रहे हैं। वहीं बिहार के उनके कुछ करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों का कहना है कि, सुशांत कभी आत्महत्या नहीं कर सकते। उनके करीबियों ने सुशांत के मौत की गहराई से जांच करने की अपील की है। मुंबई पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। Sushant Singh Rajput Suicide Case सुशांत ने मौत से पहले किस-किस को फोन किया और किससे उनकी बात हुई इसका डिटेल उनके फोन से निकाला है। इससे पता चलता है कि, आखिरी बार सुशांत की बात रविवार सुबह उनकी बहन से हुई थी लेकिन शनिवार देर रात उन्होनें अपनी कथित गर्लफ्रेंड और एक करीबी दोस्त को भी फोन किया था। मुंबई पुलिस जल्द ही दोनों से पूछताछ करेगी। आईये आपको बताते हैं कौन हैं वो दोनों जिन्हें सुशांत ने फोन किया था।

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने इस करीबी दोस्त को किया था फोन

Image Source – Bollywoodbubble.com

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आत्महत्या करने से पहले सुशांत ने अपने टेलीविज़न के दोस्त महेश शेट्टी को फोन किया था। पुलिस तहकीकात के अनुसार ये बात सामने आई है कि, सुशांत ने शनिवार को देर रात महेश को फोन किया था लेकिन उन्होनें उनका फोन नहीं उठाया था। आपको बता दें कि, महेश और सुशांत ने साथ में एकता कपूर के मशहूर टेलीविज़न सीरियल “पवित्र रिश्ता” में काम किया था। उस जमाने से ही दोनों दोस्त थे, सुशांत ने टेलीविज़न से फिल्मों तक का सफर अपने दम पर तय किया था। फिल्मों में आने के बाद भी सुशांत हमेशा महेश के संपर्क में रहे, उनके इंस्टाग्रम पोस्ट में भी महेश के साथ ही उनकी काफी तस्वीरें हैं। Sushant Singh Rajput Suicide Case पुलिस सूत्रों के अनुसार सुशांत ने महेश को जब फोन किया तो उन्होनें उठाया नहीं लेकिन जब दोबारा महेश ने सुशांत को कॉल बैक किया तो उन्होनें उनके फोन का जवाब नहीं दिया। लिहाजा अब पुलिस इस मामले में उनसे पूछताछ करेगी।

ये हैं सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड

Image Source – Bollywoodbubble.com

गौरतलब है कि, फ़िल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद सुशांत का नाम कई अभिनेत्रियों के जुड़ा है। सीरियल पवित्र रिश्ता की उनकी को-एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के साथ उनका छह साल का रिलेशनशिप था लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद उनके अफेयर की खबरें फिल्म “राब्ता” में काम करने वाली एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ आई। दोनों को अक्सर साथ में देखा गया, हालाँकि कभी उन्होनें अपने इस रिश्ते को ऑफिशियली माना नहीं। इसके बाद हाल में उनके अफेयर की खबरें फिल्म अभिनेत्री और मॉडल रिया चक्रवर्ती के साथ आ रही थी।

यह भी पढ़े

मीडिया में यह भी खबरें आई थी कि, दोनों साथ में किसी हॉलिडे पर भी गए हैं। बता दें कि, मरने से एक रात पहले उन्होनें रिया को भी फोन किया था लेकिन उन्होनें ने भी उनका फोन नहीं उठाया। पारिवारिक सूत्रों से ये भी खबरें आ रही है कि, सुशांत की इसी साल नवंबर में शादी भी होने वाली थी। हालाँकि उनकी शादी किसके साथ होने वाली थी इस बारे में कोई खुलासा अभी नहीं हुआ है। बहरहाल मुंबई पुलिस इस मामले में रिया चक्रवर्ती से भी जल्द पूछताछ करेगी।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago