बॉलीवुड

बॉलीवुड के वे लव ट्राएंगल, जिन्होंने रिश्ते की दीवारों को बिखेर कर रख दिया (Bollywood Love Triangle)

Bollywood Love Triangle: बॉलीवुड की दुनिया को समझ पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। बॉलीवुड में बहुत से ऐसे राज छिपे हुए हैं, जिनमें से कुछ के बारे में तो खुलासा हुआ है, मगर बहुत से राज आज भी राज बनकर ही रह गए हैं। यहां रिश्ते भी बनते-बिगड़ते रहते हैं। फिल्मी सितारों को अक्सर ये भय भी सताता रहता है कि कहीं उनके बीच में कोई तीसरा न आ जाये। बॉलीवुड में कई लव ट्राएंगल देखने को मिल चुके हैं। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ लव ट्राएंगल (Bollywood Love Triangle) के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

रेखा और अमिताभ बच्चन (Rekha & Amitabh Bachchan)

Freepressjournal

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और रेखा की प्रेम कहानी भी एक वक्त बहुत ही मशहूर हुई थी। आज भी इन दोनों की प्रेम कहानी के बारे में कई किस्से सुनने को मिले जाते हैं। बताया जाता है कि इन दोनों के बीच की प्रेम कहानी की शुरुआत दो अनजाने के सेट पर शूटिंग के दौरान हुई थी। हालांकि, सिलसिला फिल्म तक दोनों की प्रेम कहानी का अंत भी हो गया। दरअसल हुआ यह था कि अमिताभ बच्चन की शादी पहले ही जया बच्चन से हो चुकी थी। ऐसे में अमिताभ बच्चन को इस बात का एहसास हो रहा था कि रेखा का साथ उनके रिश्ते का कोई भविष्य नहीं है। शायद यही वजह रही कि अमिताभ रेखा के साथ और आगे नहीं बढ़े। फिर भी यह लव ट्राएंगल बॉलीवुड (Bollywood Love Triangle) के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज तो हो ही गया है।

करीना कपूर और शाहिद कपूर (Kareena Kapoor & Shahid Kapoor)

Jab We Met

करीना कपूर और शाहिद कपूर के बीच का रिश्ता खूब सुर्खियां एक वक्त बटोर रहा था। दोनों को हमेशा साथ में यहां-वहां आते-जाते देखा जाता था। दोनों के बीच की प्रेम कहानी पूरी दुनिया के सामने उभर कर सामने आ गई थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अब दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे, क्योंकि ऐसी खबरें सामने आने लगी थीं कि दोनों की ओर से शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। इनके प्रशंसकों को दोनों की शादी देखने का बेसब्री से इंतजार था। हालांकि, इसी दौरान सैफ अली खान की करीना कपूर की जिंदगी में एंट्री हो गई थी। ऐसे भी करीना कपूर और शाहिद कपूर की राहें आखिरकार जुदा हो ही गईं। जहां, करीना कपूर ने सैफ अली खान के साथ विवाह करके अपनी जिंदगी को आगे बढ़ा लिया, वहीं शाहिद कपूर भी मीरा राजपूत के साथ शादी करके अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए।

यह भी पढ़े

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण (Ranbir Kapoor & Deepika Padukone) – Bollywood Love Triangle

RapidLeaks

बॉलीवुड में लव ट्राएंगल की बात की जाए तो इसमें रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के रिश्ते के भी बात होती है। एक वक्त था जब दीपिका पादुकोण और रणबीर के बीच रिश्ते की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही थीं। हालांकि, कैटरीना कैफ की रणबीर कपूर की जिंदगी में एंट्री लेने के बाद इसने भी लव ट्राएंगल का रूप ले लिया था। जब दोनों के करियर की शुरुआत हुई थी, उस दौरान दोनों के बीच डेट की खबरें खूब सामने आ रही थीं। बताया जाता है कि दीपिका पादुकोण ने तो रणबीर कपूर के नाम का टैटू भी अपने हाथों में बनवा लिया था। हालांकि, इन दोनों का यह रिश्ता भी ज्यादा दिनों का मेहमान नहीं रहा। इसके बाद कैटरीना कैफ की रणबीर कपूर की जिंदगी में एंट्री जरूर हुई थी, लेकिन उनके साथ भी रिश्ता उनका नहीं टिक सका और रणबीर कपूर आलिया भट्ट के इसके बाद हो लिए। दीपिका ने फिर रणवीर सिंह से शादी कर ली।

ऋतिक रोशन और सुजैन खान (Hrithik Roshan & Sussanne Khan)

Cosmopolitan

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे हैं। सुजैन खान के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी थी। शादी तो उन्होंने जरूर की थी, मगर इससे पहले दोनों ने कई वर्षों तक एक-दूसरे को डेट भी किया था। फिर जब दोनों विवाह के बंधन में बंध गए तो 17 वर्षों तक इनका रिश्ता चला। फिर भी न जानें इनके रिश्ते को आखिर किसकी नजर लग गई। इतने वर्षों के साथ के बाद दोनों ने जिंदगी में अलग-अलग रास्ते पर आगे बढ़ने का फैसला कर लिया और दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया। इस तरह से इस खूबसूरत रिश्ते का अंत हो गया। बताया जाता है कि लव ट्राएंगल (Bollywood Love Triangle) जिस वक्त ऋतिक रोशन का सुजैन खान के साथ तलाक हुआ था, उस वक्त किसी और के साथ उनका अफेयर भी चल रहा था।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

3 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

4 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

6 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago