Bollywood Couples: बॉलीवुड में बहुत से ऐसे कपल्स है जो न केवल पर्दे पर ही धमाल मचाते रहते हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी वे अपनी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो को पोस्ट करते हुए अपने प्रशंसकों से लगातार संपर्क में बने रहते हैं।
यहां हम आपको बॉलीवुड के ऐसे कपल्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें सोशल मीडिया में अपनी किस करती हुईं तस्वीरें पोस्ट करने में जरा भी हिचक महसूस नहीं होती है।
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने किसी फिल्मी अभिनेत्री से नहीं, बल्कि मीरा राजपूत से शादी रचाई थी। दोनों की जोड़ी खूब पसंद की जाती है। अक्सर इन दोनों को अपने बच्चों के साथ सोशल मीडिया में तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है।
हालांकि कई मौकों पर इन्हें अपनी लिपलॉक वाली तस्वीरें भी शेयर करते हुए देखा गया है। दोनों को ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर करने में कोई दिक्कत नहीं महसूस होती है। उनके फैंस भी उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्रतिक्रिया देते हैं।
जब से प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनास के साथ शादी रचाई है, तब से वे और उनके पति लगातार चर्चा में बने रहते हैं। दोनों की शादी को लगभग 1 साल अब हो चुका है। प्रियंका और निक जोनास को अक्सर किस करते हुए देखा जाता है।
चाहे वे किसी रेड कारपेट इवेंट में पहुंचे हुए हों या फिर किसी अवॉर्ड समारोह में, दोनों किस करने का एक भी मौका नहीं गंवाते हैं। यहां तक कि घर में भी जब वे लिपलॉक करते हैं तो इनकी तस्वीरें वे सोशल मीडिया में जरूर शेयर करते हैं। इन दोनों की ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया में अक्सर वायरल होती रहती हैं और इनके प्रशंसक भी इन्हें खूब लाइक और शेयर करते हैं।
कृष्ण श्रॉफ डॉग जो कि टाइगर श्रॉफ की बहन हैं, उन्होंने भी अपने बॉयफ्रेंड एबन हायम्स के साथ अपने रिश्ते का खुलासा सोशल मीडिया में कर दिया है। उनकी तस्वीरें ही बयां करती है कि अपने बॉयफ्रेंड के साथ उनके रिश्ते किस तरह के हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया में अपनी किस करती हुई तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। जबसे सोशल मीडिया में एबन हायम्स के साथ कृष्णा श्राफ ने अपने रिश्ते का खुलासा किया है, तब से इन दोनों की जिंदगी में इनके फैंस की रुचि कहीं ज्यादा बढ़ गई है। हाल ही में एक एक्वेरियम के बाहर कृष्णा श्रॉफ और एबन हायम्स को किस करते हुए देखा गया था।
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी इस मामले में कहीं भी पीछे नहीं हैं। दोनों अक्सर छुट्टियां मनाने के लिए बाहर जाते रहते हैं। जहां भी ये छुट्टियां मनाते हैं, वहां दोनों लिपलॉक करने का मौका बिल्कुल नहीं छोड़ते हैं। यही नहीं, ये अपनी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया में भी जरूर पोस्ट करते हैं। हाल ही में छुट्टियां मनाने के दौरान एक स्विमिंग पूल में दोनों को लिपलॉक करते हुए देखा गया था। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया में बहुत वायरल हो गई थी।
जब से सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी हुई है, दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आ जाते हैं। कुछ समय पहले नए साल की खुशियां मनाने के लिए दोनों यूरोप पहुंचे हुए थे। सोनम कपूर ने वहां से एक तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की थी, जिसमें दोनों एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे थे। साथ ही सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा था।
यह भी पढ़े
करीना कपूर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्हें ऑनस्क्रीन किस करने से बड़ा परहेज है, लेकिन अपने पति सैफ अली खान को कैमरे के सामने किस करने में उन्हें जरा भी हिचक महसूस नहीं होती है। हाल ही में करीना कपूर के बर्थडे के अवसर पर इन दोनों को एक-दूसरे को लिपलॉक करते हुए देखा गया था। सोशल मीडिया में उनकी यह तस्वीर बहुत पसंद की गई थी।
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…