बॉलीवुड

ससुराल जाते ही रेखा को सास ने सुनाई थी खरी खोटी, कुछ ऐसी है रेखा-विनोद मेहरा की लव स्टोरी

Vinod Mehra and Rekha Relation In Hindi: हिंदी सिनेमा के किस्से बड़े ही अतरंगी और हैरान करने वाले होते हैं। बॉलीवुड में बहुत सी ऐसी बातें हैं जो लोगों को कम पता हैं लेकिन यह बातें जानने के बाद लोगों को हैरानी भी होती है और बहुत सी बातों का मजाक बनने में देर भी नहीं लगती। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्मों की तरह बॉलीवुड स्टार्स की रियल लाइफ में भी बहुत सारे ड्रामे चलते हैं, जो कभी-कभी उनके जीवन में चल रही मुश्किलों को बढ़ा देते हैं। जैसा अक्सर ही आप सुना करते हैं कि बॉलीवुड में आए दिन कोई न कोई रिश्ता बनता या बिगड़ता है और इसी बात पर गौर फरमाते हुए आज हम आपको ऐसी ही एक लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें बहुत सारे मोड़ आए हैं। हालांकि, यह लव स्टोरी बेशक पुरानी है लेकिन आज भी लोग इसके बारे में जानने और इसकी गहराई तक पहुंचने के काफी इच्छुक रहते हैं।

असल में आज हम जिस कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, वह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चित लव स्टोरी में से एक है। इस लव स्टोरी में ऐसी बहुत सी बातें हैं जिसके बारे में अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं है। ऐसे में आज हम आपको इस स्टोरी के कुछ अनसुने पहलुओं से रूबरू करवाएंगे। आज के इस लेख में हम जिस कपल की बात करने वाले हैं, एक टाइम में वह बॉलीवुड का सबसे चर्चित कपल हुआ करता था। जी हां, आपने एकदम सही पहचाना…हम बात कर रहे हैं रेखा और विनोद मेहरा(Vinod Mehra And Rekha Relation In Hindi) के लव स्टोरी की जो अपने समय में काफी मशहूर रह चुकी है।

विनोद मेहरा बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर थे और उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘एक थी रीता’ से की थी। बात करें विनोद की रियल लाइफ की तो उन्होंने कई शादियां की लेकिन कोई भी शादी सफल साबित नहीं हुई। बॉलीवुड में उनके अभिनय को सराहा जा रहा था और उनकी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही थीं, लेकिन उनकी मां उनकी शादी कराना चाहती थी। मां की इच्छा का सम्मान करते हुए विनोद ने अपनी मां की पसंद की लड़की से शादी कर ली लेकिन कुछ साल बाद उनकी पत्नी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। बता दें, उनकी पहली पत्नी का नाम मीना ब्रोका था।

Image Source – Indiatoday

पहली पत्नी के देहांत के बाद विनोद ने बिंदिया गोस्वामी का हाथ थामा लेकिन यह रिश्ता भी महज 4 साल बाद टूट गया। आखिरकार विनोद ने अपनी असफल शादियों के बाद बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री रेखा का हाथ थामा और दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार भी करते थे लेकिन शायद रेखा का साथ भी विनोद की जिंदगी में नहीं लिखा था। यही वजह थी कि इन्हें भी अलग होना पड़ा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेता विनोद मेहरा और रेखा के रिश्ते ने खत्म होने के बाद भी फिल्म जगत में खूब सुर्खियां बटोरी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विनोद ने रेखा से तीसरी शादी की थी लेकिन इस शादी का कोई गवाह या सबूत मौजूद नहीं है। कहा जाता है कि रेखा से शादी के बाद जब विनोद उन्हें अपने घर लेकर गए तो उनकी मां ने रेखा को घर से निकाल दिया था। असल में विनोद की मां को रेखा जरा भी पसंद नहीं थी जिसके चलते उन्होंने अपनी बहू का गृह प्रवेश करने की बजाय उसे खरी-खोटी सुना घर से बाहर निकाल दिया था और उसी वक़्त ही इस रिश्ते का भी अंत हो गया था। इसके बाद विनोद ने तीसरी शादी किरण से की।

यह भी पढ़े

अब आप यह सोच रहे होंगे कि तीसरी शादी तो रेखा से हुई थी तो किरण के साथ तीसरी शादी कैसे? तो आपको बता दें कि विनोद मेहरा ने रेखा के साथ अपनी शादी को कभी नहीं स्वीकारा, जिसकी वजह से उनकी तीसरी शादी किरण से ही मानी जाती है। लेकिन शादी के कुछ ही समय के बाद किरण का निधन हो गया था और 45 की उम्र में विनोद भी दुनिया छोड़ गए। किरण और विनोद के दो बच्चे हैं जिसमें एक बेटा रोहन और एक बेटी सोनिया है। फिलहाल दोनों ही बच्चे अभिनय के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि फेमस सितारे के बच्चे होने के बावजूद दोनों अब तक कुछ खास मुकाम हासिल नहीं कर पाए हैं। शायद इनका नाम आज अभिनेत्री रेखा से जुड़ा होता तो दोनों की किस्मत ही कुछ और होती।

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

इस तरीके के साथ झटपट तैयार करें केले के कोफ्ते की सब्जी, झटपट होगी बनकर तैयार

Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…

2 days ago

मंदिर में मिले फूल को इन स्थानों पर रखने से होगी बरकत, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…

5 days ago

35 फिल्मों में नजर आई बॉलीवुड की हीमैन और ड्रीम गर्ल की जोड़ी, जानिए कितनी हुईं हित तो कितनी फ्लॉप

Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…

5 days ago

साल 2024 में किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती, जानिए पूजन से संबंधित सभी जानकारी

Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…

5 days ago

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

1 week ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

1 week ago