YouTube
Tamasha out now: बिग बॉस जैसे बड़े रियलिटी शो से लाइमलाइट में आई पंजाबी सिंगर हिमांशी खुराना का बिग बॉस हाउस से निकलने के बाद तीसरा म्यूजिक वीडियो रिलीज़ हो गया है। हिमांशी के इस म्यूजिक वीडियो का नाम “तमाशा” है, रिलीज़ के साथ ही इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिलने की वजह इस म्यूजिक वीडियो का प्लाट माना जा रहा है। तमाशा नाम के इस म्यूजिक वीडियो में शादी के बाद बाद का अफेयर और तलाक को दिखाया गया है। इस म्यूजिक वीडियो में हिमांशी के साथ रॉनी सिंह लीड में हैं। आइये जानते हैं इस म्यूजिक वीडियो से जुड़ी आवश्यक बातें।
आपको बता दें कि, बिग बॉस हिमांशी खुराना के इस नए म्यूजिक वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। दर्शकों को हिमांशी और रॉनी की जोड़ी इस म्यूजिक वीडियो में काफी पसंद आ रही है। बता दें कि, तमाशा नाम के इस गाने को मार्शल सहगल ने लिखा है और उन्होनें ही इस गाने को गाया भी है। बिग बॉस के बाद से हिमांशी के फैंस काफी बढ़ गए हैं और सभी उनके इस नए म्यूजिक वीडियो को लेकर उत्साहित हैं। यूँ तो हिमांशी खुद भी एक बेहतरीन सिंगर हैं लेकिन इस म्यूजिक वीडियो में उन्होनें सिर्फ एक्ट किया है। सूत्रों की माने हिमांशी जल्द ही एक पंजाबी फिल्म में भी नजर आ सकती है। हालाँकि अभी इस बारे में उनकी तरफ से कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
बिग बॉस में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली हिमांशी और को- कंटेस्टेंट शहनाज़ गिल के बीच हुई कंट्रोवर्सी के लिए भी खूब हाइक मिली थी। इतना ही नहीं बिग बॉस के घर में ही उनके और आसिम रियाज़ का प्यार भी परवान चढ़ा। बता दें कि, बिग बॉस के घर से निकलने के बाद हिमांशी और आसिम का भी एक म्यूजिक वीडियो आया था जिसमें नेहा कक्कड़ की आवाज थी। हालाँकि दर्शकों ने उनके उस म्यूजिक वीडियो को ज्यादा पसंद नहीं किया। सूत्रों की माने तो बिग बॉस हाउस में हिमांशी की री-एंट्री शो में एक प्यार का एंगल दिखाने के लिए करवाया गया था। शो खत्म होने के बा दभी दोनों को अक्सर साथ में देखा गया है लेकिन परदे पर दोनों की जोड़ी को लोगों ने कुछ ख़ास पसंद नहीं किया। अब हिमांशी को अपने म्यूजिक वीडियो “तामशा” से काफी उम्मीदें हैं।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…