मनोरंजन

हाथ से जा रहे गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स और गोकुलधाम सोसायटी, अब क्या करेंगे जेठालाल

Jethalal Has To Leave Gokuldham Society: इसमें कोई शक नहीं कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा(Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय शो में से एक है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल(Jethalal), जो कि इसके सबसे प्रमुख किरदारों में से एक हैं, इन दिनों वे बड़े ही मुश्किल हालातों का सामना कर रहे हैं। कारोबार में दिक्कतें इतनी बढ़ गई हैं कि जेठालाल एकदम से टूट गए हैं।

आर्थिक तंगहाली के शिकार जेठालाल

जेठालाल पर इसका असर साफ-साफ दिखने लगा है। नौबत यहां तक आ गई है कि उन्हें अब न केवल गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स, बल्कि गोकुलधाम सोसायटी(Jethalal Has To Leave Gokuldham Society) भी छोड़नी पड़ रही है। बिजनेस पर मंडरा रहे आर्थिक संकट की वजह से जेठालाल न तो अपने कर्मचारियों की पगार दे पा रहे हैं और न ही बाकी खर्चों को वे संभाल पाने की स्थिति में हैं। यही वजह है कि दिल पर पत्थर रखते हुए उन्हें अपने इस फैसले के साथ आगे बढ़ना पड़ रहा है।

दुकान बेचने के सिवा कोई और चारा नहीं

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में यह देखने के लिए मिलने वाला है कि लॉकडाउन(LockDown) के वक्त भोगीलाल को जो उन्होंने सामान क्रेडिट पर दिया था, उसका भुगतान नहीं मिलने की वजह से उनका व्यापार कितनी बुरी तरीके से प्रभावित हुआ है। पेमेंट वसूलने की हरसंभव कोशिश जेठालाल कर चुके हैं, लेकिन पेमेंट नहीं मिल पाने के कारण उनके पास दुकान बेचने के सिवा अब और कोई चारा नहीं रह गया है।

गोकुलधाम सोसायटी(Gokuldham Society) छोड़ने की भी आई नौबत

इससे भी ज्यादा दुख जेठालाल को इस बात का है कि गोकुलधाम सोसायटी और अपने दोस्तों को छोड़कर अब उनके जाने की नौबत आ गई है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में यह देखना वाकई बड़ा ही मजेदार होगा कि उनके गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स का क्या होता है। क्या जेठालाल और उनके परिवार को गोकुलधाम सोसायटी को अलविदा भी कहना पड़ता है? गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स यदि नहीं रहता है, तो ऐसे में बाघा और नट्टू काका का क्या होगा?

यह भी पढ़े

कैसे पार पाएंगे जेठालाल(Jethalal)

जेठालाल की जिंदगी में जो यह वक्त तूफान की तरह आया है, निश्चित तौर पर इससे उनके फैंस भी परेशान हो रहे होंगे। ऐसे में देखना अब यह है कि इन मुश्किल हालातों का सामना जेठालाल किस तरह से करके इससे पार पाते हैं।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago