मनोरंजन

लॉकडाउन इन सेलेब्स के लिए बना आफत, किसी की हुई सर्जरी तो कोई भर रहा अपने घाव

Lockdown: कोरोना संकट की वजह से इस वक्त देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। Lockdown की वजह से टीवी सेलिब्रिटीज भी इन दिनों अपने-अपने घरों में कैद चल रहे हैं। हालांकि, कई टीवी सेलिब्रिटीज ऐसे भी हैं, जिनके लिए लॉकडाउन मुसीबत बनकर आया है। अपने घर में योग करते हुए कोई घायल हो जा रहे हैं तो किसी को घर के काम करने के दौरान चोट आ गई है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि लॉकडाउन के दौरान कौन-कौन से टीवी सेलिब्रिटीज किस तरह की परेशानियों से जूझ रहे हैं।

Lockdown – करिश्मा तन्ना

Bollywoodlife

Lockdown के दौरान अपने घर में रहते वक्त करिश्मा तन्ना बीते दिनों योग कर रही थीं। इसी दौरान करिश्मा तन्ना के पैर में गंभीर चोट आ गई। ऐसे में हाल ही में उन्हें अपने पैर की सर्जरी करवानी पड़ी है।

शिविन नारंग

Bollywoodlife

टीवी के लोकप्रिय अभिनेता शिविन नारंग भी लॉकडाउन के दौरान अपने घर में ही रह रहे हैं। बताया जाता है कि बीते मंगलवार की सुबह अपने घर में रखी हुई कांच की टेबल पर शिविन नारंग गिर गए थे। ऐसे में उनके हाथ में गंभीर चोट आ गई थी। कुछ ही समय पहले मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी सर्जरी हुई है। करीब 2 घंटे उनकी सर्जरी में लगे हैं।

संभावना सेठ – Lockdown

Bollywoodlife

बीते मंगलवार को टीवी अभिनेत्री संभावना सेठ को भी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आ गई है। हालांकि, संभावना सेठ किस बीमारी से पीड़ित हैं, अब तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

फैजल खान

Bollywoodlife

फैजल खान जब सीरियल चंद्रगुप्त मौर्य की शूटिंग कर रहे थे तो करीब 6 माह पहले उनके पैरों में गंभीर चोट आ गई थी। बताया जा रहा है कि अब तक फैजल खान अपनी इस चोट से उबर नहीं सके हैं। आज भी अपने इस घाव को वे भरने में लगे हैं।

पूजा बनर्जी

Bollywoodlife

टीवी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री पूजा बनर्जी को नच बलिए के दौरान गंभीर चोट आ गई थी। कई महीने बीत चुके हैं, मगर अब तक पूजा का घाव भर नहीं पाया है। इस लॉकडाउन के दौरान भी पूजा बनर्जी अपने घाव को भरने में ही लगी हुई हैं।

मुक्ति रॉय

Bollywoodlife

कुछ दिनों पहले मुंबई स्थित अपने घर में मोनी रॉय की मां मुक्ति राय गिर गई थीं। एक इंटरव्यू में मौनी ने बताया था कि लॉकडाउन के कारण वे भारत नहीं लौट पा रही हैं। इस बात का उन्हें अफसोस है कि इस मुश्किल घड़ी में वे अपनी मां के साथ नहीं हैं। इसे इंटरव्यू के दौरान मौनी रॉय बहुत ही भावुक नजर आई थीं और कह रही थीं कि वे चाहकर भी अपनी मां के लिए इस वक्त कुछ नहीं कर पा रही हैं।

उर्वशी ढोलकिया

Bollywoodlife

लॉकडाउन की वजह से टीवी सेलिब्रिटी इस वक्त जब अपने-अपने घरों में कैद हैं तो इनमें से कई ऐसे भी हैं, जो फोन का इस्तेमाल कुछ ज्यादा ही कर रहे हैं। उर्वशी ढोलकिया ने भी फोन का इतना अधिक इस्तेमाल कर लिया है कि उन्हें टेनिस एल्बो नाम की बीमारी हो गई है।

यह भी पढ़े:

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago