मनोरंजन

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के नए एपिसोड के पहले ही दिन हो गई ये गलती, क्या आपने की नोटिस?

Mistake in Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah New Episode: टीवी का सबसे लंबे समय से चलने वाला शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) एक बार फिर अपने नए एपिसोड के साथ आपको हंसाने के लिए तैयार है। इस शो के पहले नए एपिसोड में एक छोटी सी गलती हो गई। क्या आपकी इस गलती पर नज़र पड़ी या नहीं?

भिड़े ने की ये गलती (Mistake in Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah New Episode)

Image Source – Thelivemirror.com

शो के नए एपिसोड की शुरूआत भिड़े द्वारा लिखे गए सुविचार से होती है। आत्माराम भिड़े रोज़मर्रा की तरह सुविचार लिखने जाते हैं। उन्होंने सुविचार में लिखा कि, ‘पुलिस, वकील, डॉक्टर से जितना दूर रहो उतना अच्छा है।’ इस सुविचार में आत्माराम वकील शब्द को गलत लिख देते हैं। वह वकील में छोटी इ की मात्रा लगा देते हैं।

भीड़े शो में मराठी परिवार से संबंधित हैं। वह एक ट्यूचन टीचर भी हैं जिनके पास सोसायटी के लगभग सभी बच्चे पड़ते हैं। आपको बता दें कि मराठी में वकील की स्पेलिंग वकिल होती है तो सोचने वाली बात ये है कि पुलिस की स्पेलिंग को पोलिस नहीं लिखा गया। जबकि मराठी में पुलिस को पोलिस लिखा जाता है। तारख मेहता भी इस गलती को नहीं पकड़ पाए, लेकिन यह हमारी नज़रों से नहीं बच सकी।

डॉक्टर हाथी को आया गुस्सा

Image Source – Indiatoday.in

आपको बता दें कि शो में जब डॉ. हंसराज हाथी इस सुविचार को पड़ते हैं तो वह इस पर नाराज़ हो जाते हैं। डॉ. हाथी सोसायटी में न रहने की बात करते हैं। फिर तारक मेहता बीच में हस्तक्षेप करके सुविचार का असली तात्पर्य उनको समझाते हैैं। तारक मेहता उन्हें समझाते हैं कि इंसान को अनुशासित जीवन जीना चाहिए ताकि उन्हें परेशानी न हो और उनको इन तीनों की ज़रूरत ही न पड़े।

यह भी पढ़े

चंपकलाल की वजह से परेशान जेठालाल

Image Source – Indianexpress.com

वहीं आगामी शो की बात करें तो इस अपकमिंग एपिसोड में लॉकडाउन को लेकर ही जेठालाल परेशान रहेंगे। जेठालाल के पिता चंपकलाल कहीं खो जाएंगे। और लॉकडाउन की वजह से वह अपने पिता को ढूंढने के लिए बाहर भी नहीं जा पाएंगे। ऐसे में यह देखना मज़ेदार होगा कि जेठालाल कैसे अपने पिता को ढूंढ पाते हैं और एपिसोड के दौरान आपके किस तरह गुदगुदाते हैं। आपको बता दें कि शो 4 महीने बाद अपने नए एपिसोड के साथ फिर से टेलीकास्ट होने के लिए तैयार है।

Facebook Comments
Sheena Kashyap

Share
Published by
Sheena Kashyap

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

6 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago