Image Source - Instagram
Sidharth Shukla Shares Emotional Message: सिद्धार्थ शुक्ला, जो कि बिग बॉस 13 के विजेता रहे थे, सोशल मीडिया में वे बड़े ही सक्रिय नजर आते हैं। सोशल मीडिया में उनका एक हालिया ट्वीट बड़ा वायरल हो रहा है। इसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे कितने दुखी हैं।
अपने ट्वीट में सिद्धार्थ शुक्ला ने यह लिखा है कि कई बार मैं यह प्रार्थना करता हूं कि उस तारीख को काश मैं कैलेंडर से मिटा पाता। यह जो याद है, उसका क्या करें। सिद्धार्थ शुक्ला ने जो ट्वीट किया है, उसे लेकर बहुत से यूजर्स यह अंदाजा लगा रहे हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला के पिता ने इसी दिन दुनिया को अलविदा कहा था। यही वजह है कि बिग बॉस 13 के विजेता उदास नजर आ रहे हैं।
एक यूजर ने उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भाई आपके पिताजी स्वर्ग से आपको निहार रहे होंगे। वे आपको आशीर्वाद भी दे रहे होंगे। छोटी उम्र में ही अपने माता-पिता को खो देने का मतलब बहुत ही डिप्रेशन में जाने जैसा होता है। फिर भी भाई मैं यह दावे से आपको यह कह सकता हूं कि आपके पिता को आप पर बहुत गर्व महसूस होता होगा। आप के दर्द को भी मैं समझ पा रहा हूं।
गौरतलब है कि बिग बॉस में हिस्सा लेते हुए सिद्धार्थ शुक्ला ने लोगों के बीच अपनी एक विशेष छवि बना ली थी। अपने स्टाइल और अपने अंदाज की वजह से वे काफी लोकप्रिय हो गए थे। सोशल मीडिया में भी उन्होंने बिग बॉस 13 में रहते हुए कई रिकॉर्ड बनाए थे। शहनाज गिल के साथ बिग बॉस के घर में उनकी जोड़ी को बड़ा पसंद किया गया था।
यह भी पढ़े
यही नहीं, बॉलीवुड में भी सिद्धार्थ ने फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया के माध्यम से अपने कदम रखे थे। खतरों के खिलाड़ी का खिताब भी सिद्धार्थ जीत चुके हैं। इन सबके अलावा बालिका वधू और दिल से दिल तक में भी वे नजर आ चुके हैं।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…