अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सलमान खान पर लगे आरोपों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही है। जहाँ बिहार में उनपर केस तक दर्ज किया जा चुका है वहीं एक के बाद एक उन पे आरोप भी लगते जा रहे हैं। इस लिस्ट में अब मशहूर सिंगर सोनू निगम का भी नाम जुड़ गया है। सोनू निगम एक बेहद शानदार गायक रहे हैं। उनके गाए गाने आज भी लोगों के बीच बेहद पसंद किए जाते हैं। सोनू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट के जरिए कुछ ख़ास बातें कहीं हैं जिसमें ना कुछ कहते हुए भी सोनू सलमान के बारे में बहुत बड़ा खुलासा कर गए हैं। आइये आपको बताते हैं, सलमान पर अप्रत्यक्ष रूप से सोनू ने क्या आरोप लगाए हैं।
बॉलीवुड के नामी गायकों में से एक सोनू निगम ने एक जमाने में बहुत सी फिल्मों में अपनी आवाज दी है। उनके बहुत से एल्बम भी आए जिसे लोगों ने काफी पसंद किए हैं। लेकिन कुछ समय के बाद सोनू निगम को बॉलीवुड में काम मिलना कम हो गया और उनकी जगह पर नए लोगों को मौके मिलने लगे।
बेहतरीन आवाज के मालिक सोनू निगम का इस तरह से गायब होना लोगों को काफी खला भी लेकिन इसकी वजह आज तक किसी को पता नहीं चल पाई। काफी सालों के बाद अब सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद सोनू ने इस राज से पर्दा उठाया है।
उन्होनें सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा है कि, “आज एक सुशांत सिंह राजपूत मरा है, कल हो सकता है कि, आपको किसी सिंगर, कंपोजर या म्यूजिशियन के मरने की खबर मिले।” उन्होनें अपने इस वीडियो में साफ़ शब्दों में कहा है कि, बॉलीवुड से बड़े माफिया म्यूजिक इंडस्ट्री में बैठे हैं।
सोनू की माने तो बॉलीवुड में केवल दो ही बड़ी इंडस्ट्री है जो यह तय करती है कि, किस सिंगर को गाना है और किसे नहीं। यानि कि, किसे गाने का मौका देना है और किसे नहीं ये बड़ी कंपनियां तय करती है।
आपको बता दें कि, सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने इस वीडियो में कहा है कि, “वो ही एक्टर जिसके बारे में आजकल सब बातें कर रहे हैं, उसी ने कहा था इससे गाने मत गवाओ और फिर उसने यही सब अरिजीत सिंह के साथ भी किया।”
अब इस बात से समझना बेहद आसान है कि, सोनू निगम सलमान खान की बात कर रहे हैं क्योंकी सलमान और अरिजीत के बीच की कंट्रोवर्सी जग जाहिर है। सबको मालूम है कि, अरिजीत सिंह अब सलमान की फिल्मों ने लिए नहीं गाते हैं।
इस वीडियो में सोनू ने आगे जो कहा वो और भी हैरान करने वाली बात है। उन्होनें साफ़ तौर पर कहा है कि, उनके खुद के गाए हुए बहुत से ऐसे गाने हैं जिसे आज तक किसी म्यूजिक कंपनी ने रिलीज़ नहीं किया। सोनू निगम ने सलमान पर निशाना तानते हुए कहा कि, मझे यह कहते हुए भी शर्म आती है कि, जब आप मेरे साथ ऐसा कर सकते हैं तो आजकल के नए बच्चों के साथ क्या कर रहे होंगें। इस बारे में सोनू ने उनसे अपील भी की है कि, इतने कठोर मत बनो चीजों को थोड़ा इजी लो। आप कैसे किसी सिंगर को कण्ट्रोल कर सकते हो, एक ही गाना आजकल नौ-नौ सिंगर से पहले गवाए जाते हैं और फिर सेलेक्शन होता है।
News Source: Aaj Tak
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…