Image Source - Amarujala
Taarak Mehta Ka Ooltah Chasmah: पिछले बारह सालों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाला सब टीवी का शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा”(Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। इतने साल बीत जाने के वाबजूद भी ये शो दर्शकों के दिलों पर राज करता है। इस शो को देखकर आपको कभी भी बोरियत नहीं होती। इस शो के हर किरदार का पब्लिक में अपनी एक अलग पहचान है। एनडीटीवी के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार इस शो का अहम किरदार जल्द ही शो छोड़ने वाला है और उनकी जगह कोई और लेगा। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
आपको बता दें कि, इस मशहूर शो में अंजलि(Anjali Mehta) का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री नेहा मेहता(Neha Mehta) जल्द ही इस शो को अलविदा कहने वाली हैं। नेहा इस शो के शुरुआत से ही इसका हिस्सा रहीं हैं। लिहाजा उनके जाने से फैंस काफी दुखी होने वाले हैं। शो के एक सोर्स ने स्पॉटबॉय को दी जानकारी में यह खुलासा किया है कि, नेहा ने शो को छोड़ने के अपने इस फैसले की जानकारी मेकर्स को पहले ही दे दी थी। उन्हें रोकने की भी कोशिश की गई लेकिन करियर में अब उनके अलग प्लान्स हैं। ऐसे में उनके रिप्लेसमेंट के तौर में शो में अब अंजलि के किरदार के लिए सुनैना फ़ौज़दार(Sunayana Fozdar) की एंट्री होने वाली है।
यह भी पढ़े
मिली जानकारी के अनुसार सुनैना फ़ौज़दार इससे पहले “कबूल है”, “संतान”, “लागी तुझसे लगन” और “लेफ्ट राइट लेफ्ट” जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं। हालाँकि तारक मेहता का उल्टा चश्मा(Taarak Mehta Ka Ooltah Chasmah) में सुनैना की एंट्री कब होगी इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। जानकारी हो कि, नेहा मेहता के साथ ही सी शो में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुरचरण सिंह ने भी शो को अलविदा कह दिया है। अब इस शो में उनकी जगह बलविंदर सिंह सूरी नजर आएंगे। बलविंदर शाहरुख़ खान के साथ फिल्म “दिल तो पागल है”(Dil Toh Pagal Hai) में नजर आ चुके हैं।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…