मनोरंजन

9 साल लगे थे सुनील शेट्टी को होने वाले ससुर को मनाने में, नहीं बनना चाहते थे दामाद

Suniel Shetty Mana Love Story: कोरोना संकट की वजह से इस वक्त जब देशभर में लॉकडाउन लगा हुआ है तो ऐसे में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की ओर से अपनी यादगार तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की जा रही हैं। सुनील शेट्टी और उनके परिवार की भी एक ऐसे ही पुरानी फोटो इस दौरान सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वे पत्नी माना, बेटी अथिया और बेटे अहान के साथ दिख रहे हैं। सुनील शेट्टी ने 29 वर्ष पूर्व 1991 में माना कादरी से विवाह किया था। वैसे, माना से शादी करने के लिए सुनील शेट्टी को बड़े ही पापड़ बेलने पड़े थे। बताया जाता है कि अपने होने वाले सास-ससुर को मनाने में 9 साल सुनील शेट्टी को लग गए थे।

प्यार की कहानी (Suniel Shetty Mana Love Story)

Bollywood Shaadis

सुनील शेट्टी दक्षिण भारत से नाता रखते हैं। उन्होंने जिस लड़की से शादी की थी, उसका नाता गुजरात के एक मुस्लिम परिवार से है। सुनील शेट्टी की पत्नी का नाम माना कादरी है। इनकी प्यार की कहानी की शुरुआत एक पेस्ट्री शॉप से हुई थी। पहली बार सुनील ने माना को यही देखा था और देखने के साथ ही वे उन्हें दिल दे बैठे थे।

बहन से की थी दोस्ती

माना के दिल तक पहुंचने के लिए बताया जाता है कि उनकी बहन से पहले सुनील शेट्टी ने दोस्ती की थी। पहली ही मुलाकात में बिना देर किए सुनील ने माना को प्रपोज कर दिया था। माना ने भी इस प्रपोजल को तुरंत स्वीकार भी कर लिया था।

अलग धर्म के थे दोनों

अब असली दिक्कत इनके रिश्ते के बीच यह थी कि ये दोनों ही अलग-अलग धर्म से नाता रखते थे। ऐसे में इन दोनों के ही पैरेंट्स इनकी शादी कराने को तैयार नहीं हो रहे थे। पैरंट्स ने भले ही कितना भी मना किया, लेकिन इन दोनों की मोहब्बत में कभी कोई कमी देखने को नहीं मिली।

यह भी पढ़े:

कामयाब हुईं कोशिशें

अपने-अपने घर वालों को मनाने की कोशिशें इन दोनों की ओर से लगातार जारी रहीं। आखिरकार 9 वर्षों के बाद इनके प्यार के आगे घरवालों ने झुकना शुरू कर दिया। इसके बाद वर्ष 1991 में इन दोनों की शादी हो गई।

सुनील शेट्टी का परिवार (Suniel Shetty Family)

Freepress Journal

सुनील शेट्टी और माना कादरी के आज दो बच्चे हैं। बेटी का नाम है अथिया, जबकि बेटे का नाम अहान शेट्टी है। बॉलीवुड में अथिया कदम रख चुकी हैं, वहीं डेब्यू की तैयारी अहान कर रहे हैं। शादी के बाद बॉलीवुड में सुनील ने डेब्यू किया था। वर्ष 1992 में फिल्म बलवान से इंडस्ट्री में वे आए थे।

दोनों का कारोबार

मुंबई के वर्ली इलाके में सुनील शेट्टी की पत्नी माना कादरी अपना एक इंटीरियर शोरूम चला रही हैं। सुनील शेट्टी भी होटल इंडस्ट्री के कारोबार में लगे हैं। एक कामयाब अभिनेता तो वे हैं ही, साथ में एक कामयाब कारोबारी भी हैं।

सुनील शेट्टी की खासियतें

एक्टिंग के साथ खुद का बिजनेस शुरू करने की सुनील शेट्टी को ही परंपरा की शुरुआत करने का श्रेय दिया जाता है। वे क्रिकेट भी खेलते हैं और किक बॉक्सिंग भी बढ़िया कर लेते हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago