मनोरंजन

दिशा और टाइगर को लेकर उनकी बहन ने किया ये बड़ा खुलासा !

Bollywood News: टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी को बॉलीवुड का सबसे हॉट कपल माना जाता है। दोनों ही फिटनेस फ्रिक हैं और अपने फिगर को लेकर ख़ासा सतर्क भी रहते हैं। दोनों के हूकप्स के किस्से भी किसी से छिपे नहीं हैं। टाइगर और दिशा काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं इस बारे में सभी जानते हैं। अक्सर दोनों को एक साथ मुंबई की गलियों में देखा जाता है। अब इस लॉकडाउन के दौरान दोनों कहाँ हैं, ये शायद ही किसी को मालूम हो। लेकिन बीते दिनों टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने दोनों के बारे में एक ख़ास खुलासा किया है। आइये आपको बताते हैं कृष्णा ने आखिर दिशा और टाइगर के बारे में क्या कहा है।

दिशा और टाइगर के इस राज से उठाया पर्दा

odishatv

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बीते कुछ दिनों से इस खबर ने काफी तूल पकड़ ली थी कि, लॉकडाउन के दौरान दिशा और टाइगर एक ही घर में साथ रह रहे हैं। लोगों का शक इस बारे में तब बढ़ गया जब बीते दिनों एक वायरल वीडियो में टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा और दिशा पाटनी साथ दिखाई दिए थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही दोनों के साथ रहने की अटकलों को पूर्णविराम मिल गया था। लेकिन बीते दिनों टाइगर की बहन कृष्णा ने इस राज से पर्दा उठाते हुए बताया कि, दोनों जरूर एक साथ टाइम स्पेंड करते हैं लेकिन दिशा उनके साथ नहीं रहती है। हालाँकि दिशा का घर भी टाइगर के घर के पास ही है और दोनों का आना जाना होता रहता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि, दोनों साथ रहते हैं।

टाइगर को दिशा लगती हैं सबसे कूल

टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा का कहना है कि, अगर उनका भाई किसी लड़की के साथ टाइम स्पेंड कर रहा है तो इसका मतलब है कि, वो लड़की वाकई में बेहद कूल है। दोनों के रिश्ते के बारे खुलकर बोलते हुए कृष्णा ने बताया कि, टाइगर दिशा को बेहद कूल मानते हैं। लड़कियों के मामले में टाइगर काफी शर्मीले हैं लेकिन अगर वो दिशा के साथ हैं तो इसका मतलब साफ़ है कि, दिशा बेहद कूल है। दोनों के साथ रहने के सवालों का जवाब देते हुए उन्होनें बताया कि, दिशा भी पास में ही रहती है इसलिए अक्सर हमलोग एक साथ शॉपिंग करने और अन्य कामों के लिए साथ जाते हैं।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago