Featured

ज्यादा अचार का सेवन हो सकता है नुकसानदायक, इन गंभीर बीमारियों को देगा न्योता

Jyada Achar Khane Ke Nuksan: अत्यधिक मात्रा में अचार खाना सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। इसमें डाले गए तेल व मसाले अक्सर पके हुए नहीं होते, जो कोलेस्ट्रॉल और पाचन जैसी कई गंभीर बीमारियों को दावत देते हैं।

अचार भारतीय घरों में बेहद आम है। ज्यादातर लोगों को अचार खाना काफी पसंद होता है क्योंकि यह खाने के स्वाद को दुगना कर देता है। अगर कभी घर पर बनी कोई साग-सब्जी हमें पसंद नहीं होती, तो हम अचार के स्वाद से ही भोजन का लुत्फ उठा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हद से ज्यादा अचार खाने का शौक आपको काफी महंगा पड़ सकता है।

Image Source – Bhojanic

जी हाँ! अगर आप भी अत्यधिक मात्रा में अचार का सेवन करते हैं, तो आज ही से सावधान हो जाएं क्योंकि यह आपको कई गंभीर बीमारियों का घर बना सकता है। खासकर पुरुष वर्ग के लिए तो ज्यादा अचार का सेवन(Jyada Achar Khane Ke Nuksan) बेहद हानिकारक साबित हो सकता है।

दरअसल, अचार में काफी ज्यादा मात्रा में तेल-मसाले प्रयोग किए जाते हैं व ये तेल-मसाले पूरी तरह से पके हुए भी नहीं होते। वैसे तो किसी भी चीज की अति बुरी ही होती है, लेकिन अचार के ये तेल-मसाले आपके अच्छे-भले स्वास्थ को खराब कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं, ज्यादा अचार का सेवन आपको किन-किन बीमारियों का घर बना सकता है।

Jyada Achar Khane Ke Nuksan: ज्यादा आचार खाने के नुकसान

Image Source – Youngisthan

1. हो सकती है हाई कॉलेस्ट्रॉल की समस्या

Image Source – Clinicatamareiras

अचार को हमेशा थोड़ा-थोड़ा ही खाएं व इसे नियमित तौर पर ना खाएं। हम समझ सकते हैं कि यह आपके भोजन के स्वाद को बढ़ाता है, लेकिन इसे ज्यादा खाने(Jyada Achar Khane Ke Nuksan) से आप हाई कॉलेस्ट्रॉल के शिकार हो सकते हैं।

2. बढ़ सकता हाई गैस्ट्रिक कैंसर का खतरा

Image Source – Sentinelassam

कई शोधों के मुताबिक, ज्यादा मात्रा में अचार का सेवन(Jyada Achar Khane Ke Nuksan) करने से हमारे शरीर में गैस्ट्रिक कैंसर होने का खतरा बना रहता है। साथ ही इसमें मौजूद नमक की ज्यादा मात्रा ब्‍लड प्रेशर के मरीजों के लिए घातक साबित हो सकती है।

3. पुरुष करें आम के अचार से तौबा

Image Source – Foodformzansi

अचार के खट्टा और चटपटा होने के कारण हम इसे चटकारे लेकर खाते हैं, लेकिन इसका यही खट्टापन आगे जाकर बीमारियों को न्योता देता हाई। खासकर आम का अचार! पुरुष वर्ग को तो यह कम से कम खाना चाहिए क्योंकि आम के अचार में पाए जाने वाले तत्व, पुरुषों के यौन स्वास्थ्य पर बेहद बुरा प्रभाव डालते हैं।

यह भी पढ़े

4. असटामिप्रिड है खतरनाक

Image Source – Indiatv

आम के अचार(Jyada Achar Khane Ke Nuksan) में असटामिप्रिड नामक एक तत्व पाया जाता है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक होता है। असटामिप्रिड, एक कार्बनिक यौगिक है, जिसका इस्तेमाल आम को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है, ताकि यह जल्दी खराब न हो और लंबे समय तक ताजा बना रहे।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago