Featured

KBC 12 में 50 लाख के इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए आलोक, फिर जो हुआ

कौन बनेगा करोड़पति 12(Kaun Banega Crorepati 12) के बुधवार के एपिसोड में कंटेस्टेंट आलोक कुमार शर्मा(Alok Kumar Sharma) जिस तरह से जवाब दे रहे थे, वैसे में उन्हें देखकर यह लग रहा था कि वे बड़ी रकम जीत लेंगे। आलोक शर्मा 25 लाख रुपये की रकम जीतने में तो कामयाब रहे, लेकिन 50 लाख रुपये के सवाल का यदि वे सही जवाब दे देते, तो वे यह बड़ी रकम भी अपने नाम कर ही लेते।

50 लाख का सवाल

Image Source – tv9hindi

हालांकि, आलोक कुमार शर्मा(Alok Kumar Sharma) को 50 लाख के इस सवाल का जवाब नहीं मालूम था। यही वजह थी कि उन्होंने इस गेम को क्विट करने का निर्णय ले लिया। आलोक कुमार शर्मा से अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) ने जो 50 लाख रुपये का सवाल पूछा था, वह सवाल था:

सवाल: ‘पोर्टलैंड सीमेंट’ के आविष्कार के लिए 1824 में किसे पेटेंट दिया गया था?
A-    जोसेफ एस्पडिन
B-    अल्बर्टस मैग्नस
C-    लुई अगासीज
D-    लुडविग बोल्ट्जमैन

जवाब: (A) जोसेफ एस्पडिन

आलोक कुमार शर्मा ने जब देखा कि उन्हें इस सवाल का जवाब नहीं आ रहा है, तो ऐसे में उन्होंने कोई रिस्क न लेते हुए गेम छोड़ने का फैसला कर लिया। रोलओवर कंटेस्टेंट के रूप में आलोक कुमार शर्मा(Alok Kumar Sharma) ने बुधवार के एपिसोड में खेलना शुरू किया था। तब तक उन्होंने बीते मंगलवार को 5 सवालों के सही जवाब दे दिए थे। इस तरह से वे 10 हजार रुपये की राशि जीत चुके थे।

यह भी पढ़े

पेशे से हैं शिक्षक

कौन बनेगा करोड़पति में 25 लाख रुपये की धनराशि अपने नाम करके घर लौटने वाले आलोक कुमार शर्मा(Alok Kumar Sharma) एक शिक्षक हैं। घर-घर जाकर बच्चों को शिक्षित करने का काम वे कर रहे हैं। आलोक ने इस दौरान अपने बाबूजी से जुड़ा अंग्रेजों के समय का एक किस्सा भी अमिताभ बच्चन को सुनाया। आलोक से अमिताभ बच्चन भी बड़े प्रभावित नजर आए।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago