Featured

अब आपके एक इशारे पर बोलेंगे अमिताभ बच्चन, जानिए क्या है नया राज

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) की अदाकारी उनकी ढलती उम्र के साथ और भी बेहतरीन होती जा रही है। यही वजह है कि वह जिस फिल्म में नजर आ जाएं, उसकी बात ही कुछ अलग होती है। अपने दमदार अभिनय और अपनी दमदार आवाज के बल पर अभी तक अमिताभ बच्चन ने कई सारे कीर्तिमान और उपलब्धियां अपने नाम की हैं। वहीं अब ताजा जानकारी यह सामने आई है कि अमिताभ बच्चन की आवाज का जादू अब आपको घर बैठ दिखेगा, वह भी केवल आपके एक इशारे पर।

Image Source – Postofasia.com

दरअसल अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) अब एलेक्सा(Alexa) की आवाज बनकर आम जनता से जुड़ेंगे और लगभग हर घर में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन की आवाज को एलेक्सा की आवाज बनाने के लिए अमेजन ने अमिताभ बच्चन से पार्टनरशिप की है। जिसके बाद एक नया रिकॉर्ड भी बन जाएगा। दरअसल अमेजन की वॉइस असिस्टेंट सर्विस एलेक्सा के लिए पहली बार कोई भारतीय सेलिब्रिटी अपनी आवाज देता नजर आएगा।

बच्चन एलेक्सा(Bachchan Alexa) होगा नाम

इस पार्टनरशिप के बाद अब आपको यह बच्चन एलेक्सा(Bachchan Alexa) के नाम से नजर आएगा। जिसके बाद आप बच्चन एलेक्सा से आपको अपने मनपसंद चुटकुले, मौसम का हाल, कविताएं, गाने और सलाह जानने के लिए बस एक इशारा करना होगा और कहना होगा, ‘Alexa, say hello to Mr. Amitabh Bachchan…’

बताया जा रहा है कि बच्चन एलेक्सा की सर्विस को साल 2021 से शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़े

वहीं अमिताभ बच्चन ने अमेजन के साथ हुई इस बड़ी पार्टनरशिप को लेकर कहा है, ‘टेक्नोलॉजी ने हमेशा मुझे नए चीजों से जुड़ने का अवसर दिया है। चाहे वो फिल्म, टीवी शोज, पॉडकास्ट या फिर कुछ और हो। मैं इस सुविधा को अपनी आवाज देने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। अपनी इस वॉइस टेक्नोलॉजी से मैं दर्शकों से और भी ज्यादा जुड़ पाउंगा।’

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago