Featured

आईपीएल 2020: जब विराट की टीम ने हराया हैदराबाद को तो ऐसा आया अनुष्का का रिएक्शन!

आईपीएल 2020 का आगाज़ हो चुका है, कल रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर और सन राइजर्स हैदराबाद के बीच काफी कड़ा मुकाबला हुआ। इस दौरान विराट कोहली(Virat Kohli) की टीम रॉयल चैलेंजर्स ने हैदराबाद को दस रनों से हराया। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार रॉयल चैलेंजर्स की इस जीत को देखकर बॉलीवुड अभिनेत्री और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma) की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। इस ख़ुशी को जाहिर करने के लिए उन्होनें सोशल मीडिया(Social Media) पर एक पोस्ट भी शेयर किया। आइये जानते हैं आखिर कैसा रहा अनुष्का का रिएक्शन।

विराट की जीत पर अनुष्का का ऐसा रहा रिएक्शन

Image Source – Instagram@anushkasharma

बता दें कि, पति विराट और उनकी टीम की जीत का जश्न मानने के लिए अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में विराट कोहली अपनी टीम के अन्य सदस्यों के साथ दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, “ जीत का आगाज़ हो चुका है।” अनुष्का के साथ रॉयल चैलेंजर्स टीम के एक और मेंबर यजुवेंद्र चहल की मंगेतर ने भी टीम की जीत के बाद अपनी ख़ुशी इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से जाहिर की। यजुवेंद्र की मंगतेर धनाश्री वर्मा ने यजुवेंद्र(Yuzvendra Chahal) की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, “माय मैन, मैन ऑफ़ दी मैच”, रॉयल चैलेंजर्स के जीतने में यजुवेंद्र का ख़ास योगदान रहा है।

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की हुई अच्छी शुरुआत

Image Source – Instagram@dhanashree9

आईपीएल 2020(IPL 2020) के कल के मैच में विशेष रूप से रॉयल चैलेंजर्स(Royal Challengers) ने काफी अच्छी शुरुआत की है। सन राइजर्स हैदराबाद को कल के मैच में तीस बॉल पर 43 रन चाहिए थे ऐसे में आरसीबी को विकेट की उस समय सबसे ज्यादा जरुरत थी। आरसीबी के कप्तान विराट(Virat Kohli) ने अपना दिमाग चलाया और बॉल यजुवेंद्र को थमाई।

यह भी पढ़े

यजुवेंद्र ने अपनी दूसरी बॉल पर ही हैदराबाद टीम के जॉनी बेयरस्टो को बोल्ड कर दिया। इसके साथ ही आरसीबी की जीत पक्की होती दिखाई देने लगी और अंत में दस रनों से हैदराबाद को हराकर आईपीएल में जीत से अपनी शुरुआत की।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago