Featured

लॉकडाउन में जॉब जाने के बाद इस दिव्यांग ने पत्नी संग खोला इस चीज का बिजनेस, बन चुके हैं आत्मनिर्भर!

Selling Snacks After Lost Job: कोरोना संक्रमण की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण देश भर में बेरोजगारों की संख्या काफी बढ़ गई है। जहाँ कुछ लोग अभी भी नौकरी की तलाश में हैं वहीं बहुत से लोग आत्मनिर्भर भी बन चुके हैं। एनडीटीवी के हवाले से मिली खबर के अनुसार एक दिव्यांग शख़्स की लॉकडाउन के दौरान नौकरी चली गई। लेकिन इसके बाद भी वो खाली नहीं बैठा बल्कि अपनी पत्नी के संग मिलकर एक बिजनेस स्टार्ट किया जिससे आज उसे काफी मुनाफ़ा हो रहा है। आइये जानते हैं आखिर क्या है इस शख़्स की कहानी।

जॉब जाने के बाद पत्नी संग मिलकर खोला इस चीज का बिजनेस

मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के रहने वाले आश्विन ठक्कर(Ashwin Thakur) ने जॉब जाने के बाद अपनी पत्नी के साथ मिलकर एक बिजनेस की शुरुआत की जिसमें अब उसे काफी मुनाफ़ा भी मिल रहा है। असल में आश्विन अहमदाबाद के एक होटल में टेलीफोन ऑपरेटर का काम करता था। जब आश्विन की जॉब गई तो उसने पहले कैरी बेचने का काम शुरू किया और उसके बाद कच्छ के छुवारे और गुजराती नमकीन बेचने का बिजनेस स्टार्ट किया।

आश्विन ने कहा सीख लिया आत्मनिर्भर होना

Image Source -ANI

आश्विन ठक्कर(Ashwin Thakur) ने एक न्यूज़ एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि, “मैंने सीखा है कि आत्मनिर्भर कैसे होना चाहिए। मैं दूसरों पर निर्भर ना रहने के लिए दृढ था। अब बहुत से लोग मेरे सपोर्ट में आ रहे हैं।” जानकारी हो कि, आश्विन ने इससे पहले कभी बिजनेस नहीं किया।

यह भी पढ़े

नमकीन के बिजनेस को शुरू करने से पहले भी उनके मन में कई सवाल थे। चूँकि अश्विन नेत्रहीन हैं इसलिए उनके लिए डिलीवरी का काम कर पाना मुश्किल था। लेकिन इस काम में उनकी पत्नी ने उनका काफी सहयोग किया। आने वाले दिनों में आश्विन अपनी पत्नी गीता के साथ दशहरे और दिवाली के मौके पर मिठाईयों का स्टाल लगाने का विचार कर रहे हैं।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago