Featured

बिग बॉस 14: सीनियर सिद्धार्थ शुक्ला को रिझाने में जुटी शो की नई कंटेस्टेंट, देखें वीडियो!

बिग बॉस 14(Bigg Boss 14) की धमाकेदार शुरुआत के बाद शो में अभी फिलहाल सीनियर और जूनियर का तड़का नजर आ रहा है। इस शो में ऐसा पहली बार हो रहा है जब बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट नए सीजन में सीनियर बनकर आए हों और फ्रेशर्स की क्लास लगा रहे हों। बिग बॉस 14 में सीनियर के तौर पर सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हीना खान की एंट्री हुई है। इन्हें घर में आये फ्रेशर्स को टास्क सौंपने का काम दिया गया है। इन दिनों इस शो का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में शो की नई कंटेस्टेंट्स सीनियर सिद्धार्थ शुक्ला(Sidharth Shukla) को रिझाने का काम कर रही हैं। आइये एक नजर डालते हैं इस खबर पर।

बिग बॉस हाउस से वायरल हो रहा है ये वीडियो

बता दें कि, बिग बॉस 14(Bigg Boss 14) के घर से जो वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है उस वीडियो में घर में आई कंटेस्टेंट्स जैस्मीन भसीन, निक्की तंबाली, रुबीना दिलायक और पवित्रा पुनिया सिद्धार्थ शुक्ला(Sidharth Shukla) को बेहद इंटिमेट डांस के जरिए रिझाने का प्रयास कर रही हैं। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर सेलिब्रिटी को कवर करने वाले विरल भयानी ने शेयर किया है। शो की ये सभी लड़कियां “हलकट जवानी” गाने पर डांस कर सिद्धार्थ शुक्ला को रिझाने में जुटी हैं।

इस वायरल वीडियो पर खूब आ रहे हैं फैंस के कमेंट

बिग बॉस 13 जीतने के बाद से सिद्धार्थ शुक्ला(Sidharth Shukla) की फैन फोल्लोविंग काफी बढ़ गयी है। उनके इस वीडियो पर भी उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनके इस अवतार को काफी पसंद भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़े

इस बार बिग बॉस(Bigg Boss 14) का सीजन देर से भले शुरू हुआ हो लेकिन इसे दर्शकों की उत्सुकता में कोई कमी नहीं आई है। शो काफी सुर्खियां बटोर रही हैं और सिद्धार्थ के इस प्लेबॉय अवतार से चार चाँद लगा दिए हैं।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago