Featured

BIG BOSS 14: टास्क के दौरान एजाज और जान में छिड़ी जंग, फरिश्तों पर भारी पड़ी शैतानों की टोली

रिएलिटी शो बिग बॉस 14(Bigg Boss 14) में हर दिन नए रिश्ते बनते और टूटते दिखाई देते हैं। शो में बने रहने के लिए जो अपने नजर आते हैं वही टॉस्क या नॉमिनेशन के वक्त एक-दूसरे के खिलाफ हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है शो के कंटेस्टेंट एजाज खान(Eijaz Khan) और जान के बीच। कई फैसलों और टास्क के दौरान दोनों कंटेस्टेंट के बीच गहमागहमी का माहौल पहले ही बन चुका था। लेकिन बिग बॉस के नए टॉस्क के दौरान एजाज खान ने जान से अपना हिसाब चूकता करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

दरअसल बिग बॉस(Bigg Boss 14) में मिले एक टास्क के दौरान सभी कंटेस्टेंट को दो टीमों में बांटा गया। इन टीमों को फरिश्ते और शैतान का नाम दिया गया, जिसमें शैतानों को फरिश्तों की जिंदगी को नर्क में तब्दील करना था।

फरिश्तों पर भारी पड़े शैतान

टास्क में एजाज, निक्की,अली गोनी को शैतान बनाया गया है तो वहीं दूसरी तरफ रुबीना, जान ,अभिनव और पवित्रा को फरिश्तों की भूमिका निभाने का काम मिला। इस टास्क में फरिश्तों के पास ज्यादा कुछ करने को नहीं था। ऐसे में शैतान लगातार उन पर हावी होते गए। कभी निक्की ने रुबीना से उनका टैडी खराब करवा दिया तो कभी एजाज(Eijaz Khan) ने जान को टॉयलेट में हाथ डालने जैसा गंदा कार्य सौंपा। टॉस्क के दौरान फरिश्तों ने शैतानों की बात मानने से इनकार कर दिया, जिसे नियम का उल्लंघन माना गया। ऐसे में घर की कैप्टन जैस्मिन टॉस्क में हिस्सा लेने वाली दोनों टीमों पर अपनी नज़र बनाई हुईं थी। लेकिन अंत में इस टास्क को शैतानों की टीम ने जीत लिया। जैस्मिन ने तर्क देते हुए बताया कि शैतान की टीम फरिश्तों से ज्यादा नियम ब्रेक करवाने में सफल रही है, जिसके चलते वे इस टास्क के विजेता हैं।

एजाज और जान में छिड़ी जंग

Image Source – Instagram

टास्क के दौरान एजाज(Eijaz Khan) ने जान से हर वह काम करवाएं जिससे उन्हें परहेज था। एजाज ने जान को कुत्ता बोलने के अलावा उनसे बाथरूम के टॉयलेट में हाथ डालने तक का काम करवाया जिससे हंगामा मच गया। गुस्से से तिलमिलाए जान ने इसके बाद कई बार अपने हाथों से एजाज का चेहरा छुआ और अपना गुस्सा जाहिर करने की कोशिश की। हालांकि इस टास्क के बाद दोनों में सुलह हो गई और यह विवाद निपट गया।

यह भी पढ़े

टैग वाले टास्क से भी हुआ बवाल

बिग बॉस(Bigg Boss 14) के अगले टैग वाले टास्क में भी घर वालों के बीच जमकर हंगामा हुआ। टास्क में निक्की, पवित्रा और रुबीना को ये बताना था कि वे कौन से घर वाले को किस चीज का टैग देना चाहते हैं।स्टार्ट में रुबीना ने अपने पति अभिनव को लंबी रेस का घोड़ा बताया तो वहीं निक्की ने जान को कीटाणु बता दिया। जबकि पवित्रा ने एजाज(Eijaz Khan) को घर का धब्बा बताया गया और उन्हें इसे धोने की भी अपील की। इस टास्क के दौरान भी घरवाले एक दूसरे से खफा और सफाई देते नजर आए। ऐसे में शनिवार को होने वाले वीकेंड का वार एपिसोड बड़ा इंटरेस्टिंग होने वाला है, जिसमें सलमान खान सभी कंटेस्टेंट की रिपोर्ट लेंगे।


Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago