Featured

प्रियंका गांधी के साथ पुलिसकर्मियों की बदसलूकी, अब भाजपा उपाध्यक्ष ने सीएम योगी को सुनाई खरी खोटी

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए गैंगरेप और हत्या का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस मामले को लेकर तमाम राजनीतिक दलों और मीडिया कर्मियों के पीड़ित के घर जाने पर भी रोक लगा दी गई थी। जिसको लेकर पूर्व में कई दिग्गज राजनेताओं को हाथरस जाते समय रास्ते से ही हिरासत में ले लिया गया था। वहीं अभी एक दिन पहले ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा(Priyanka Gandhi) के साथ हाथरस जाते समय दिल्ली यूपी सीमा पर जिस तरह से बदसलूकी की गई, अब उसकी जमकर निदां की जा रही है।

भाजपा उपाध्यक्ष ने किया कांग्रेस का समर्थन

Image Source – Twitter@ChitraWagh

इस मामले को लेकर महाराष्ट्र भाजपा की उपाध्यक्ष चित्रा वाघ(Chitra Wagh) ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) से बदसलूकी के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं भाजपा उपाध्यक्ष की इस मांग को लेकर अब कांग्रेस नेताओं ने उनका समर्थन करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वाघ पिछले साल बीजेपी में जाने के बावजूद अपने संस्कार नहीं भूली हैं।

बदसलूकी पर किया कटाक्ष

वाघ(Chitra Wagh) ने ट्वीट कर लिखा है, ‘एक पुलिस अधिकारी की महिला नेता के कपड़े पकड़ने की हिम्मत कैसे हुई।’ उन्होंने यह भी लिखा है कि पुलिस को हमेशा हद में रहना चाहिए। उन्होंने कहा है कि भारतीय संस्कारों में विश्वास रखने वाले योगी आदित्यनाथ जी को ऐसे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस ट्वीट के साथ चित्रा वाघ ने कांग्रेस नेता की एक तस्वीर भी ट्वीट की है।

यह भी पढ़े

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा(Priyanka Gandhi) अपने भाई राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं के साथ बीते शनिवार दोपहर हाथरस के पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जा रहीं थीं। इसी दौरान प्रियंका जब वहां रहीं थीं, तभी दिल्ली उत्तर प्रदेश सीमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई और उसकेबाद हेलमेट पहने हुए एक पुलिस कर्मी ने डीएनडी टोल प्लाजा पर प्रियंका गांधी को रोकने का प्रयास किया था। जिस पर आरोप लग रहा है कि पुलिसकर्मी ने कांग्रेस महासचिव के कपड़े पकड़कर उन्हें रोका था।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

23 hours ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

3 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

1 week ago