Featured

सलमान ने दिलाया था इन हसीनाओं को इंडस्ट्री में काम, कुछ हुई हिट तो कुछ का नहीं है नामों-निशान

Bollywood Actress Who Launched by Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इंडस्ट्री में लोगों के बीच सल्लू भाई और भाईजान के नाम से फेमस हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि इस इंडस्ट्री में सलमान खान की क्या पहुंच है। सलमान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में ना जाने कितने ही लोगों की एंट्री करवाई है। सलमान खान ने इस इंडस्ट्री में कई लोगों को काम दिलाया है।

हाल ही में सलमान खान की फिल्म दबंग 3 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। बता दें कि अपनी इस फिल्म से सलमान खान ने महेश मांजरेकर की बेटी सई को भी लॉन्च किया। जहां सलमान की वजह से कुछ लोगों को इस इंडस्ट्री में काम और पहचान दोनों मिली है वहीं उन पर कई लोगों का करियर खत्म करने का भी आरोप है। तो चलिए अब आपको बताते हैं सलमान खान की लिस्ट में उन हसीनाओं की जिनको सलमान ने इंडस्ट्री में जगह दिलाई है।

स्नेहा उल्लाल (Sneha Ullal )

स्नेहा उल्लाल तो आपको याद ही होगी। जी हां, वही स्नेहा उल्लाल जो हूबहू ऐश्वर्या राय की तरह दिखती हैं। बता दें कि स्नेहा ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘लकी- नो टाइम फॉर लव’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, सलमान ने खुद उनको लॉन्च किया था लेकिन वो फिल्मों में ज्यादा कुछ कमाल कर नहीं पाई और अब वो क्या कर रही हैं इस बारे में किसी को नहीं पता है। वो पूरी तरह से लाइमलाइट से दूर हैं।

ज़रीन खान (Zareen Khan) 

ज़रीन खान सलमान के साथ फिल्म वीर में नजर आई थीं। बता दें कि जरीन की शक्ल काफी हद तक कटरीना कैफ से मिलती जुलती है। लोगों का ऐसा कहना था कि कटरीना से शक्ल मिलने की वजह से ही उन्होंने ज़रीन खान को लॉन्च किया था। सलमान ने ज़रीन को फिल्म “वीर” से बॉलीवुड में डेब्यू कराया । इस फिल्म के बाद ज़रीन ने और भी कई फिल्मों में काम किया। हालांकि, ज़रीन का करियर फिल्मों में कुछ खास नहीं रहा।

कैटरीना कैफ़ (Katrina Kaif)

कैटरीना कैफ़ का नाम अब बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल है। बता दें कि कैटरीना ने फिल्म बूम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, उनकी ये फिल्म कोई खासा कमाल नहीं दिखा पाई थी, जिसके बाद उनकी मुलाकात सलमान खान से हुई। सलमान खान ने उन्हें अपनी फिल्म ‘मैंने प्यार क्यूं किया’ में रोल दिया और इसके बाद कैटरीना के करियर का ग्राफ तेजी से ऊपर बढ़ा। हाल ही में कैटरीना और सलमान एक साथ फिल्म ‘भारत’ में नजर आए थे।

भूमिका चावला (Bhumika Chawla)

सलमान खान की सुपरहिट फिल्म तेरे नाम की बात करें तो सलमान खान ने इस फिल्म से भूमिका चावला को लॉन्च किया था। सलमान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और दोनों की जोड़ी भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म में सलमान खान द्वारा रखा गया हेयर स्टाइल काफी ज्यादा वायरल हुआ था। लेकिन इसके बावजूद भी भूमिका बॉलीवुड में ज्यादा कुछ कमाल दिखा नहीं पाईं और बाद में दक्षिण भारतीय सिनेमा तक ही सिमटकर रह गईं।

डेज़ी शाह (Daisy Shah )

डेज़ी शाह फिल्मों में आने से पहले एक कोरियोग्राफर थीं। लेकिन सलमान खान से मिलने के बाद उनकी किस्मत पूरी तरह से बदल गई। बता दें कि सलमान खान के साथ डेज़ी शाह ने फिल्म रेस 3 में काम किया था। इतना ही नहीं वह जय हो में भी सलमान के साथ बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई दीं। लेकिन सलमान खान के साथ फिल्म करने के बाद भी उनका फिल्मी करियर कुछ खासा नहीं रहा। हालांकि, वो अभी भी कोई काम बिना सलमान से पूछे नहीं करती हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

6 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago