Featured

इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने दी सबसे महंगी सगाई की अंगूठी अपने जीवनसाथी को

Bollywood Celebrities Expensive Engagement Rings: सगाई की अंगूठी सिर्फ यह नहीं दर्शाता है कि आप अपने जीवनसाथी से कितना प्यार करते हैं, बल्कि आप अपने जीवन साथी के हर दुख और सुख में खड़े हैं इसका भी प्रतीक होता है। यह जीवन भर की यात्रा का पहला आधिकारिक कदम होता है और लोग अक्सर यह जरूर सुनिश्चित करते हैं कि सगाई की अंगूठी सबसे सुंदर और अनमोल है। यह महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए पुरुषों पर अक्सर दबाव पड़ता है कि वह अपने जीवन साथी के लिए सही सगाई की अंगूठी चुने और यह निश्चित रूप से एक सस्ता निर्णय नहीं होता है। लोग अपनी सगाई की अंगूठी पर लाखों रुपए खर्च करते हैं। विशेष रूप से हमारी बॉलीवुड हस्तियां जिन्होंने सबसे महंगी सगाई की अंगूठी दी है अपने जीवनसाथी को।

इन अंगूठी की कीमत किसी के जीवन काल की आय से अधिक है लेकिन साथ ही यह गहने का सबसे कीमती और भावनात्मक टुकड़ा है जो जीवन भर के लिए दो लोगों को जोड़ता है। यदि आप भी अपने जीवन साथी के लिए सही सगाई की अंगूठी ढूंढ रहे हैं तो आप इन बॉलीवुड सेलिब्रिटी से प्रेरणा ले सकते हैं।

Bollywood Celebrities Expensive Engagement Rings: इन सेलिब्रिटीज ने दी अपने जीवनसाथी को सबसे महंगी सगाई की अंगूठी

6. सोनम कपूर आहूजा (Sonam Kapoor Ahuja)

Image Source – Thelivemirror

सोनम कपूर(Sonam Kapoor Ahuja) ने लंदन के एक बिजनेसमैन आनंद आहूजा(Anand Ahuja) के साथ 2018 में शादी की थी। सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी शहर में चर्चा का विषय बन गया था। आनंद आहूजा ने अपने शादीशुदा जीवन की शुरुआत करने के लिए सोनम कपूर को नब्बे लाख रुपए(90 Lakh Rupees) की हीरे की अंगूठी पहनाई थी। आनंद अहूजा चाहते थे कि उनकी सगाई की अंगूठी सबसे सुंदर और शानदार हो।

5. अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)

Image Source – Thecricketlounge

अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma) और विराट कोहली(Virat Kohli) की जोड़ी को कौन पसंद नहीं करता है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की ऊर्जा से भरी हुए अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की जोड़ी वाकई देखने लायक है। इन दोनों के डेटिंग की खबर बी टाउन में पहले से ही चर्चा में थी , लेकिन सबको शौक तब लगा जब इन दोनों की शादी की खबर सामने आई। इन दोनों ने बिना किसी को बताए शादी की थी। विराट कोहली ने अपनी शादी के दिन अनुष्का शर्मा को एक करोड़ रुपए(1 Crore Rupees) की सगाई की अंगूठी(Bollywood Celebrities Expensive Engagement Rings) पहनाई थी। इन दोनों के प्यार का प्रतीक हीरे की अंगूठी इन दोनों की तरह ही चमकदार और बेशकीमती है।

4. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

Image Source – Womansera

निक जोनस(Nick Jonas) और प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी जोड़ी है जिसको लोग बहुत पसंद करते हैं और उनकी चर्चा लगभग हर जगह होती है। प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) औरनिक जोनस ने अपनी शादी बहुत ही शानदार तरीके से भारत में की थी। निक जोनस ने अपनी शादी पर प्रियंका चोपड़ा को दो करोड़ रुपए(2 Crore Rupees) की कीमती हीरे की अंगूठी(Bollywood Celebrities Expensive Engagement Rings) पहनाई थी। प्रियंका चोपड़ा के हीरे की अंगूठी की डिजाइन कुछ इस तरह थी कि लोग उसे देखकर आकर्षित हो जा रहे थे। जब निक जोनस प्रियंका चोपड़ा के लिए अंगूठी लेने गए थे तब उन्होंने पूरे स्टोर को बंद कर दिया था ताकि वह एक दम तसल्ली से एक सही अंगूठी का चयन कर सके।

3. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

Image Source -Instagram.com / @deepikapadukone

दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) और रणवीर सिंह का प्यार तो कुछ इस तरह है कि वह लोगों को साफ दिख जाता है और लोग उनकी केमिस्ट्री की खूब तारीफ करते हैं। दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह को देखकर मन में यह ख्याल जरूर आता है कि यह दोनों एक दूसरे के लिए ही बने थे। 2018 में दोनों ने शादी कर ली थी और अपनी शादी पर रणवीर सिंह(Ranveer Singh) ने दीपिका को बेशकीमती हीरे की अंगूठी दी थी, जिसकी कीमत लगभग 1.7 करोड़ से लेकर दो करोड़(1.7 – 2 Crore Rupees) तक है। इस अंगूठी के साथ ही दोनों व्यावहारिक जीवन के बंधन में बंध गए थे और अपने प्यार को लोगों के सामने रख दिया था।

2. शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra)

Image Source – Groenconsult.com

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा(Shilpa Shetty Kundra) जितनी खूबसूरत और आकर्षक है उनकी सगाई की अंगूठी उनकी तरह ही बेहद खूबसूरत और बेशकीमती है। 90 के दशक की इस बी-टाउन अभिनेत्री ने बिजनेस टायकून राज कुंद्रा(Raj Kundra) के साथ शादी की थी जिन्होंने उनके लिए तीन करोड़(3 Crore Rupees) की अंगूठी खरीदी थी ताकि वह अपने प्यार का इजहार कर सके। यह अंगूठी एकदम शिल्पा शेट्टी की तरह ही चमकती रहती है और जब पहली बार दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया था तो इसी अंगूठी के साथ उन्होंने सगाई की थी।

1. असिन (Asin)

Image Source – Indiatimes.com

सबसे महंगी बॉलीवुड हस्तियों की सगाई की अंगूठी में असिन(Asin) सबसे ऊपर है। जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा। दक्षिण भारत के इस सुंदरी ने राहुल शर्मा(Rahul Sharma) से शादी की जो कि रिवोल्ट मोटर्स, यूयू टेलिवर्क के संस्थापक है और यहां तक कि माइक्रोमैक्स इनफॉर्मेटिक्स के संस्थापक भी है। उनकी उंगली पर सजी बीस कैरेट की सॉलिटेयर उनके करीबी दोस्त द्वारा डिजाइन की गई थी और बेल्जियम से आयात की गई थी। इसकी कीमत लगभग छह करोड़(6 Crore Rupees) है। इसी अंगूठी के साथ सगाई कर असिन और राहुल शर्मा जीवन भर के लिए एक दूसरे के हो गए।

यह भी पढ़े

तो, ये कुछ सबसे महंगी बॉलीवुड सेलिब्रिटी(Bollywood Celebrities Expensive Engagement Rings) सगाई की अंगूठियां। पर ध्यान दें कि आपको अपने पार्टनर से अपने प्यार का इज़हार करने के लिए एक क़ीमती और मोटी रिंग की ज़रूरत नहीं है। आपको सच्चे और वास्तविक प्यार और पूरी समझ की आवश्यकता है।


Facebook Comments
Rimjhim Dubey

Share
Published by
Rimjhim Dubey

Recent Posts

मंदिर में मिले फूल को इन स्थानों पर रखने से होगी बरकत, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…

2 days ago

35 फिल्मों में नजर आई बॉलीवुड की हीमैन और ड्रीम गर्ल की जोड़ी, जानिए कितनी हुईं हित तो कितनी फ्लॉप

Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…

2 days ago

साल 2024 में किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती, जानिए पूजन से संबंधित सभी जानकारी

Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…

2 days ago

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

7 days ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

7 days ago

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 weeks ago