Featured

सातवीं में पढ़ने वाले इस छात्र ने शौक़ में उड़ा दिए दादा के अकाउंट से चार लाख रूपये!

Boy Stole 4 Lakh Rupees from his Grandfather: देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है। राज्य समीक्षा से मिली जानकारी के अनुसार सातवीं में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपने एक शौक की वजह से अपने दादा के अकाउंट से लाखों रूपये उड़ा दिए हैं। सातवीं में पढ़ने वाले इस बच्चे की उम्र महज बारह साल है लेकिन इसने जो कारनामा किया है वो बेहद चौंकाने वाला है। आइये विस्तार से जानते हैं इस खबर के बारे में।

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के नाम पर अकाउंट से उड़ाएं चार लाख

Image Source – Adigitalblogger.com

मिली जानकारी के अनुसार सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले इस छात्र को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का काफी शौक है। अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए उसने दादा के अकाउंट से चार लाख(Boy Stole 4 Lakh Rupees) रूपये उड़ा दिए। इस संबंध में जो सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात सामने आई है वो यह है कि, बच्चे की इस हरकत का पता घर में किसी को नहीं चल पाया। हालाँकि जब घर में रखे पैसे कम होने लगे तब कहीं जाकर उन्हें बच्चे पर शक हुआ। बच्चे से जब इस बारे में पूछा गया तो पहले तो उसने इंकार कर दिया लेकिन सख्ती से पूछे जाने पर उसने सारी सच्चाई बयां की।

कई मोबाइल फोन खरीदने के साथ ही दोस्तों को भी दिए पैसे

बता दें कि, परिवार वालों के सामने बच्चे की सच्चाई सामने आने के बाद उसके पास से महंगें इलेक्ट्रॉनिक सामानों के साथ ही चार बेहद महंगें मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। इतना ही नहीं बल्कि उसने अपने एक दोस्त को स्कूटर खरीदने के लिए भी पैसे दिए। बच्चे ने अपने दादा के पैसों से एक लैपटॉप भी खरीदा जो उसके दोस्त के घर से बाद में मिला।

यह भी पढ़े

गौरतलब है कि, यह परिवार बिजनेस से जुड़े होने की वजह से घर में पैसे हमेशा मौजूद होते थे। इस बात का फायदा इस बच्चे ने उठाया, मामला सामने आने पर बच्चे के दादा ने उसके दोस्तों की शिकायत पुलिस में की।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago