Featured

नहीं रहे Black Panther स्टार चैडविक बॉसमैन, 43 वर्ष की उम्र में कैंसर ने ली जान

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को उस समय बड़ा झटका लगा जब ‘Black Panther’ फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता चैडविक बोसमैन(Chadwick Boseman) की मौत की खबर सामने आई। ब्लैक पैंथर(Black Panther) से प्रसिद्धि पाने से पहले बोसमैन जैकी रॉबिन्सन और जेम्स ब्राउन की भूमिका में नज़र आए थे। उनका शुक्रवार को कैंसर से निधन हो गया, वह महज़ 43 वर्ष के थे।

बोसमैन(Chadwick Boseman) ने लॉस एंजिल्स में बने अपने घर में अंतिम सांस ली। इस मौके उनके साथ उनकी पत्नी और परिवार मौजूद था। इस बात की जानकारी उनके प्रचारक निकी फियोरावेंट ने द एसोसिएटेड प्रेस को दी।

Image Source – Wikipedia

चैडविक बॉसमैन (Chadwick Boseman) के ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट
(Instagram) पर परिवार द्वारा लिखा गया है, “हम बेहद दुख के साथ चैडविक बॉसमैन के निधन की पुष्टि करते हैं। चैडविक को 2016 में कोलोन कैंसर के तीसरे स्टेज के बारे में पता चला था। वह पिछले चार वर्षों से इससे जूझ रहे थे और कैंसर चौथी स्टेज पर पहुंच गया था। चैडविक ने एक सच्चे योद्धा की तरह दृढ़ता से काम किया, और आपके लिए बहुत सी फिल्में लेकर आए, जो आपको बहुत पसंद आईं।

मिली जानकारी के मुताबिक हॉलीवुड स्टार पिछले चार साल से एक्टर चैडविक बॉसमैन (Chadwick Boseman) कोलोन कैंसर (आंत का कैंसर) से पीड़ित थे।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago