Featured

ईडी के शिकंजे में फंसी रिया चक्रवर्ती, मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत दर्ज हुआ केस

ED files money laundering case against Rhea Chakraborty: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अब उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। दरअसल इस मामले में शुक्रवार को नया मोड़ देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोवित चक्रवर्ती अब ईडी के घेरे में आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

बिहार पुलिस की FIR के तर्ज पर हुई कार्यवाही

Image Source – Instagram

इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि ईडी ने यह केस बिहार पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर किया है। गौरतलब हो कि अभी कुछ दिन पहले ही सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती(Rhea Chakraborty) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी, और उन पर सुशांत को आत्महत्या(Sushant Singh Rajput Suicide Case) के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद अब रिया चक्रवर्ती पर ईडी का शिकंजा भी कस गया है।

राज्य सरकारों के बीच बातचीत जारी (Sushant Singh Rajput Suicide Case)

Image Source – Instagram@RheaChakraborty

वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कहा है कि इस मामले में बिहार और महाराष्ट्र दोनों ही राज्यों के बीच बात चल रही है। वहीं दूसरी ओर इससे पहले चिराग पासवान ने भी महाराष्ट्र सीएम ठाकरे से भी बात की थी कि इस मामले में सीबीआई जांच(CBI Inquiry) की जाए। हालांकि अभी कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट इस मामले में सीबीआई जांच से इनकार कर चुका है। अब इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने भी राज्य पुलिस से ब्योरा मांगा था।

यह भी पढ़े

ईडी के एक शीर्ष सूत्र का कहना है कि एजेंसी ने 14 जून को आत्महत्या करने वाले दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता ने 25 करोड़ रुपए के बैंक लेनदेन को समझने के लिए प्राथमिकी की प्रति मांगी थी। वहीं इस मामले में ईडी ने बैंकों से सुशांत सिंह राजपूत और रिया के परिवार की दो कंपनियों का ब्योरा भी मांगा था।

सूत्रों का कहना है कि ईडी ने विविडेज रेलीटैक्स के वित्तीय लेनदेन का विवरण भी मांगा है, जिसमें रिया निदेशक है और इसके अलावा फ्रंट इंडिया फॉर वर्ल्ड, जिसमें उसका भाई शोविक निदेशक है, उसकी जानकारी भी मांगी गई है।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago