Featured

कमाल का है सुरक्षा से जुड़ा Facebook Messenger का यह नया फीचर, जानें इसकी विशेषताएं

Facebook Messenger New Feature: टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कुछ भी पर्मानेंट नहीं रहता, इसमें समय के साथ बदलाव होता ही रहता है। इस क्रम में अब फेसबुक ने अपने मैसेजिंग ऐप यानी फेसबुक मैसेंजर (Facebook Messenger) में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल अब मैसेंजर में कपंनी फेस आईडी और फिंगरप्रिंट स्कैनर लॉक का सपोर्ट दे रही है। कंपनी का यह कदम यूजर्स की सुरक्षा के लिहाज से काफी अहम है।

सोशल मीडिया की खबरों का ट्रैक रखने वाले मैट नवारा के मुताबिक फेसबुक ने मैसेंजर के लिए टच आईडी और फेस आईडी का सपोर्ट जारी करना शुरू कर दिया है। हालांकि शुरुआती दौर में यह फीचर सभी स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नहीं होगा, यह केवल आईओएस के लिए ही जारी किया जा रहा है। कंपनी ने इसके लिए एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

Image Source – Thehackernews.com

आपको बता दें कि कंपनी के इस फीचर (Facebook Messenger New Feature) का फायदा ये होगा कि यूजर्स अब फेसबुक के अलावा मैसेंजर को अलग से लॉक कर सकेंगे। एक बार इसे एनेबल करने के बाद आप ये सेट कर सकते हैं कि कब तक ये ऐप अनलॉक रह सकता है। कंपनी का कहना है कि यह फीचर भी दूसरे ऐप लॉक फीचर की तरह ही काम करता है। उदाहरण के तौर पर आप सेटिंग्स में जाकर ये सेट कर सकेंगे कि कितने देर तक के लिए आप इसे बिना फेस या टच आईडी के बगैर ओपन रखना चाहते हैं।

इस तरह से करेगा काम

Image Source – Pcmag.com

कंपनी का अपने नए फीचर (Facebook Messenger New Feature) को लेकर कहना है कि यूजर्स को लॉक ड्यूरेशन में चार ऑप्शन्स मिलेंगे, पहले ऑप्शन में जैसे ही मैसेंजर ऐप यूज करना बंद होगा, दोबारा ओपन करने के लिए पासवर्ड की जरूरत होगी। दूसरा ऑप्शन 1 मिनट का होगा। जबकि तीसरे ऑप्शन में आप 15 मिनट तक बिना टच या फेस आईडी के ही अपना ऐप ओपन कर सकेंगे। इसे आप एक घंटा भी सेलेक्ट कर सकते हैं।

यह भी पढ़े

कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में इसे एंड्रॉयड के लिए भी जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद एंड्रॉयड यूजर्स व्हाट्सऐप को लॉक करने की तरह ही अपने फेसबुक मैसेंजर ऐप को भी लॉक कर सकेंगे।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago