Image Source - Twitter@niiravmodi/Instagram@farahkhanali
बीते महीने रामदेव बाबा का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। उस वीडियो में रामदेव बाबा(Ramdev Baba) एक न्यूज़ शो के लाइव टेलीकास्ट के बीच में ही साइकिल चलाते हुए गिर पड़ते हैं। अब एक बार फिर से योग गुरु के साथ ऐसा ही कुछ हुआ है, हालाँकि इस बार साइकिल की जगह बारी थी हाथी से गिरने की। इधर रामदेव बाबा हाथी से नीचे गिरे और उधर फरहा खान(Farah Khan Ali) ने ट्वीट कर कही यह बात। आइये जानते हैं आखिर बाबा के गिरने पर फरहा ने क्या ट्वीट किया है।
असल में एनडीटीवी की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों मथुरा में एक आश्रम में योग सीखाने के दौरान हाथी से नीचे गिर गए रामदेव बाबा। अब बेजुबान जानवर कहाँ आपकी सुनते हैं, बहरहाल रामदेव बाबा जैसे ही हाथी की ऊपर बैठ योग सीखाने की प्रक्रिया शुरू करते हैं नीचे गिर पड़ते हैं। अब उनके इसी वीडियो पर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय खान की बेटी फरहा अली खान ने ट्वीट किया है। बाबा रामदेव(Ramdev Baba) का यह वीडियो इंटरनेट पर इन दिनों छाया हुआ है। इस वीडियो में रामदेव बाबा मथुरा के आश्रम में हाथी पर बैठकर योग सिखाते हुए अपना संतुलन खोते हैं और नीचे गिर पड़ते हैं। हालाँकि गिरते ही वो फूर्ति के साथ उठ खड़े भी हो जाते हैं।
असल में पेशे से जेवेलरी डिज़ाइनर फरहा अली खान ने रामदेव बाबा(Ramdev Baba) के इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए उनके लिए चिंता व्यक्त की है। फरहा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, “रीढ़ की हड्डी की चोट काफी गंभीर हो सकती है, उम्मीद करती हूँ वो ठीक होंगें।” बता दें कि, फरहा के इस ट्वीट पर लोगों के काफी कमेंट भी आ रहे हैं।
यह भी पढ़े
फरहा आए दिन देश के विभिन्न मुद्दों पर भी ट्वीट करती रहती हैं और अपने ट्रोलर्स को काफी अच्छी तरफ हैंडल करती हैं।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…