Image Source - PTI
आज सोमवार की सुबह देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा की दृष्टि से हाई सिक्योरिटी जोन में आने वाले इंडिया गेट पर किसान बिल(Kisan Bill) के विरोध में ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया गया। इस मामले में फिलहाल दिल्ली पुलिस ने पांच लोगों की गिरफ्तारी की है। आइये इस खबर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
गौरतलब है कि, इंडिया गेट पर ट्रैक्टर जलाने के मामले में पुलिस ने जिन पांच लोगों की गिरफ्तारी की है उन पाँचों को पंजाब का बासिंदा बताया जा रहा है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार इन पाँचों आरोपियों के नाम हैं मनजोत सिंह, रमनदीप सिंह, राहुल साहिब और सुमित। दिल्ली पुलिस गिरफ्तार किये गए इन सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इन सभी ने ट्रैक्टर को आग लगाने के बाद इस वीडियो को पंजाब के युवा कांग्रेस पेज पर लाइव भी दिखाया था। हिरासत में लिए गए ये पाँचों खुद को पंजाब युवा कांग्रेस के नेता बता रहे हैं।
बता दें कि, आज सुबह इंडिया गेट पर करीबन साढ़े सात बजे लगभग बीस लोग किसान बिल(Kisan Bill) के विरोध में एकत्रित हुए थे। ये लोग अपने साथ एक पुराना ट्रैक्टर लेकर आए थे, ये सभी इंडिया गेट पर ट्रैक्टर से उतरे और उसमें आग लगा दी। पुलिस सूत्रों की माने तो इस मामले में गिरफ्तार ने पांच लोगों के साथ ही एक इनोवा को भी कब्ज़े में लिया गया है।
यह भी पढ़े
जानकारी है कि, गिरफ्तार पाँचों युवा कांग्रेस के नेता ने इंडिया गेट पर सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की और ये लोग अपने साथ भगत सिंह(Bhagat Singh) की तस्वीर भी लेकर आए थे। मालूम हो कि, रविवार को देश के कई हिस्सों में कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन किया है।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…