Featured

पतंग की पूंछ में फंस हवा में उड़ गई बच्ची, लोगों की निकली चीख

क्या आप कभी ऐसी कल्पना कर सकते हैं कि कोई इंसान किसी पतंग में फंसकर हवा में उड़ सकता है। ऐसा सुनने में भी एक बार को मजाक ही लगता है। हालांकि ताइवान में ऐसा सच में हुआ है। दरअसल ताइवान का काइट फेस्टिवल पूरी दुनिया में फेमस है और जानकारी के मुताबिक इस फेस्टिवल के दौरान यहां पर एक ऐसा हादसा हुआ, जिससे सभी की दिल की धड़कनें रुक सी गईं। दरअसल यहां पर एक 3 साल की बच्ची पतंग की पूंछ में(Girl Caught In Tail Of Kite) उलझ गई और इसकी वजह से वह आसमान में उड़ गई।

Image Source – Twitter@Chinonu

इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया(Social Media) पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि एक बच्ची बड़ी सी पतंग की पूंछ(Girl Caught In Tail Of Kite) में फंसकर हवा में उड़ गई और लगभग 100 फीट ऊपर जाने के बाद वापस नीचे आ गई। हालांकि जैसे ही वह पतंग आसमान से नीचे आई, वैसे ही लोगों ने बच्ची के पैर को पतंग की पूंछ से अलग किया। जबकि एक बार को बच्ची को हवा में उड़ता देख सभी की चीखें निकल गई थीं।

30 सेंकड तक बच्ची थी हवा में

यही नहीं बताया जा रहा है कि यह बच्ची लगभग 30 सेकंड तक हवा में ही रही थी। लोगों को यह समझ में ही नहीं आ रहा था कि वह उस बच्ची को बचाने के लिए क्या करें। जबकि हवा में उड़ते हुए बच्ची के भी हाथ पांव फूल गए थे। जैसे ही हवा के सहारे पतंग नीचे की तरफ आई, तो लोगों ने उस बच्ची को पतंग से बाहर निकाला।

यह भी पढ़े

इस मामले को लेकर ताइवान के ही एक लोकल न्यूज चैनल ने बताया है कि पतंग में फंसने वाली बच्ची(Girl Caught In Tail Of Kite) का नाम लिन है। उसको इस घटना में मामूली चोटें ही आई हैं। हालांकि इस घटना के सामने आने के बाद आयोजकों ने उत्तरी-पश्चिमी ताइवान के हंशिनू शहर में त्यौहार को कट कर दिया। इस शहर के सरकारी अधिकारी का कहना है कि काफी तेजी से हवा चली, जिससे बच्ची के कमर के चारों तरफ पतंग की पूंछ लिपट गई थी। लेकिन गनीमत रही कि बच्ची को ज्यादा चोट नहीं लगी और बड़ी हादसा टल गया।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago