Featured

बदलने वाला है गूगल सर्च, यूं होगी समय की बचत

इंटरनेट पर किसी चीज को ढूंढने की बात हो तो ऐसे में सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल ही है। गूगल सर्च(Google Search) में अब एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक नए फीचर में यह सुविधा उपलब्ध होने जा रही है कि लिंक पर जैसे ही आप माउस होवर करेंगे, इसमें प्रीव्यू देखने के लिए मिल जाएगा।

वीडियो में दिखा नया फीचर

एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यह देखने के लिए मिला है कि यह फीचर किस तरीके से काम करने वाला है। कुछ यूजर्स, जो प्राइवेट मोड में ब्राउजिंग कर रहे हैं, उन्हें यह फीचर देखने के लिए मिल रहा है।

अब तक का फीचर

अभी तक जब आपको कोई भी चीज गूगल पर सर्च(Google Search) करनी होती थी, तो आपको उससे जुड़े न जाने कितने ही परिणाम देखने के लिए मिलने लगते थे। कई वेबसाइट खोलने का आपके सामने विकल्प रहता है। जिस लिंक पर आप क्लिक करते हैं, वह वेबसाइट खुल जाती है।

नए फीचर में

Image Source – Economictimes

यह जो नया फीचर आ रहा है, उसमें जैसे ही आप उस लिंक के ऊपर माउस को लेकर जाएंगे, आपको उसके अंदर का प्रीव्यू दिखना शुरू हो जाएगा। इस तरीके से आप यह अंदाजा लगा पाएंगे कि उस वेबसाइट को आप एक्सेस करने जा रहे हैं या नहीं।

यह भी पढ़े

दो तरीकों से कर रहा काम

इस वीडियो में इस फीचर को दो तरीके से काम करते हुए देखा जा रहा है। सर्च के परिणाम वाले कुछ लिंक पर जब आप माउस लेकर जाते हैं, तो उस खास प्रोडक्ट की तस्वीर वेबसाइट पर देखने के लिए मिल जाती है। वहीं, कुछ ऐसे लिंक हैं, जिन पर जब आप माउस लेकर जाते हैं तो वहां उसका पूरा ब्यौरा देखने के लिए मिल जाता है। अब क्लिक करने की आपको यहां बिल्कुल भी जरूरत नहीं होगी।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago