Featured

एक बार फिर शर्मसार हुआ यूपी, हाथरस गैंग रेप पीड़िता की सफदरजंग में इलाज के दौरान हुई मौत!

Hathras Rape Victim: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बेहद शर्मसार कर देने वाले घटना को अंजाम दिया गया है। यूपी के हाथरस में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल(Safdarjung Hospital) में भर्ती करवाया गया था जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। एबीपी न्यूज़ से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की की रीढ़ की हड्डी और गले में काफी चोटें थीं। आइये मामले को विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं।

पीड़ित युवती को गला घोंट कर मारने की कोशिश हुई थी

Image Source – Zeenews.com

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीते 14 सितंबर को चार युवकों ने मिलकर एक दलित लड़की के साथ बलात्कार(Hathras Rape Victim) की घटना को अंजाम दिया। हालाँकि पुलिस ने मामले में संलिप्त चारों को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि, यह हीन घटना चंदपा पुलिस थाने इलाके के एक गांव में हुई थी। इसी गांव के चार युवकों ने महज 19 साल की दलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे गला घोंट कर मारने की कोशिश भी की थी। यह बात खुद पीड़ित लड़की ने अपने बयान में कही है। घटना के बाद पीड़ित लड़की को अलीगढ़ के स्थानीय हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था लेकिन उसकी हालत बिगड़ने के बाद सोमवार को उसे सफ़दरजंग(Safdarjung Hospital) रेफर किया गया था।

पीड़ित लड़की की रीढ़ की हड्डी में चोट के साथ ही जीभ भी कटी थी

Image Source – Indiatoday.in

आंतरिक सूत्रों की माने तो पीड़ित लड़की की रीढ़ की हड्डी में काफी चोटें थीं और आरोपियों ने उसकी जीभ भी काट दी थी। घटना के चंद घंटे बाद से ही लड़की वेंटिलेटर पर थी। अंततः इलाज के दौरान सफदरजंग(Safdarjung Hospital) में उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद मायावती ने उत्तरप्रदेश की सरकार निशाना साधते हुए ट्वीट भी किया था।

यह भी पढ़े

मायावती ने अपने ट्वीट में लिखा कि, “यूपी के हाथरस में दलित लड़की को पहले मारापीटा गया और फिर उसके साथ गैंगरेप किया गया, यह अति-शर्मनाक और अति निंदनीय घटना है।” मायावती ने ट्वीट में लिखा कि, अन्य समाज की बहन बेटियां भी प्रदेश में सुरक्षित नहीं हैं, बसपा की यही मांग है सरकार इस तरफ ध्यान दें।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago