Featured

जानें नवरात्रि में बोये जाने वाले जौ की धार्मिक महत्ता और उसके फायदे!

Health Benefits Of Jau In Hindi: शारदीय नवरात्री की शुरुआत आने वाले 17 अक्टूबर से होने जा रही है। हिन्दू धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दौरान बहुत से लोग अपने घरों में नवरात्रि के पहले दिन जौ बोते हैं। जानकारी हो कि, जौ का धार्मिक महत्व तो है ही इसके साथ ही इसे सेहत की दृष्टि से भी काफी फायदेमंद माना जाता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको खासतौर से जौ के सेहत के लिए फायदों के साथ ही इसका धार्मिक महत्व भी बताने जा रहे हैं। तो देर किस बात की आइये जानते हैं।

सेहत के लिए इस प्रकार से फायदेमंद है जौ

1. किडनी के लिए फायदेमंद

Image Source – Feedsfloor.com

आपको जानकर हैरानी होगी कि, जौ आपकी किडनी के लिए भी काफी ज्यादा लाभदायक है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि, यदि आप अपने आहार में जौ को शामिल करते हैं तो इससे काफी हद तक किडनी से जुड़ी समस्याओं या बीमारी से बचा जा सकता है। किडनी को सेहतमंद बनाने के लिए अब जौ का सेवन कर सकते हैं।

2. विटामिन का खजाना है जौ

Image Source – Pixy

जौ हर प्रकार से सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। जौ में मुख्य रूप से बहुत से ऐसे विटामिन पाए जाते हैं जो सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। इसमें विटामिन बी काम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, ज़िंक, सेलेनियम, कॉपर, प्रोटीन, एमिनो एसिड और बहुत तरह के डायट्री फाइबर मौजूद होते हैं। इसके साथ ही साथ जौ में कई प्रकार के एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जो शरीर के लिए लाभदायक होते हैं।

3. पथरी के मरीजों के लिए जौ

Image Source – Indiatimes.com

एक शोध में यह पाया गया है कि, यदि पथरी के मरीज रोजाना जौ के पानी का सेवन करते हैं तो उन्हें काफी लाभ मिल सकता है। इसके लिए पथरी के मरीज दो ग्लास पानी में एक चम्मच जौ डालकर उसे कुछ देर के लिए उबालें और फिर उसे ठंडा करके पिएं। रोजाना इस पानी को पीने से पथरी की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है।

4. जानें क्या है जौ की धार्मिक महत्ता

Image Source – Heritagehoodblog.com

हिन्दू धार्मिक मान्यता अनुसार नवरात्रि के दिनों में घर में जौ उगाने से आने वाले समय की जानकारी मिलती है। इसके पीछे ऐसी मान्यता है कि, जौ अन्न ब्रह्मा है और अन्न का हमें सम्मान करना चाहिए। आमतौर पर नवरात्रि के प्रथम दिन लोग पूजा घर में ही मिट्टी की छोटी क्यारी बनाकर उसपर जौ बोते हैं। यदि जौ दो से तीन दिनों में अंकुरित हो कर ना निकले तो इससे भविष्य में किसी मुसीबत के आने की संभावना होती है। यदि जौ उगे और उसका एक भाग हरा और दूसरा पीला हो तो इसका मतलब होता है आने वाले साल का आधा समय मुश्किल भरा होगा।

यह भी पढ़े

बता दें कि, सफ़ेद और हरे रंग में ऊगा हुआ जौ बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे होने से यह माना जाता है कि, देवी माँ आप पर प्रसन्न हैं और जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago