Featured

दुनिया की सबसे हेल्दी खाने में शुमार की जाती हैं ये इंडियन डिशेज़, पोषक तत्वों का है खजाना!

जानकारी है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) की सिफ़ारिश पर सितंबर के इस महीने को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। शारीरिक विकास के लिए पोषण की जरुरत हर किसी को होती है। आमतौर पे फलों और सब्जियों को ही पोषण का मुख्य श्रोत माना जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है, ओनली माय हेल्थ की एक रिपोर्ट के अनुसार आज हम आपको कुछ ऐसे भारतीय डिशेज़(Healthy Indian Dishes) के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें दुनिया की सबसे हेल्दी खाने में शुमार किया जाता है। आइये जानते हैं कौन सी हैं वो डिशेज़।

इन भारतीय डिशेज़(Healthy Indian Dishes) को माना जाता है बेहद पौष्टिक

1. इडली (Idli)

Image Source – Getty 

भारतीय व्यंजनों में इडली को स्वास्थ्य के हिसाब से काफी पौष्टिक माना जाता है। साउथ इंडिया के इस मशहूर डिश को आमतौर पर देश के हर हिस्से के लोग नाश्ते में शामिल जरूर करते हैं। चावल और दाल के मिक्सचर से बनी इडली खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही शरीर के लिए पोषण का एक श्रोत भी है। चूँकि इसे बनाने में तेल और मसलों का उपयोग नहीं किया जाता है इसलिए ये पूरी तरह से फैट और कोलेस्ट्रॉल फ्री माने जाते हैं। इडली के साथ परोसी जाने वाली नारियल की चटनी और सांभर भी बेहद पौष्टिक होते हैं।

2. सत्तू (Sattu)

Image Source – Patrika.com

सत्तू को बिहारी सुपरफूड माना जाता है। जीरो कोलेस्ट्रॉल और जीरो फैट वाले सत्तू का उपयोग लोग कई प्रकार से करते हैं। लेकिन सुबह खाली पेट सत्तू का शर्बत पीना ख़ासा फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा पेट को साफ़ रखने और गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में मददगार होते हैं। सत्तू खासतौर से चने को पीसकर बनाया जाता है। सत्तू से लिट्टी, पराठे और हलवा आदि भी बनाया जा सकता है।

3. ढोकला (Dhokla)

Image Source – Dkoding.in

गुजरात की इस ख़ास डिश को देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले लोग बेहद चाव के साथ खाते हैं। बेसन से बनाएं जाने वाले इस डिश में कैलोरी और फैट ना के बराबर पाए जाते हैं। खाने में बेहद स्पंजी और सॉफ्ट इस डिश को बनाने में तेल का उपयोग ना के बराबर किया जाता है। चूँकि ढोकला बनाने से पहले बेसन को फरमेंट किया जाता है इसलिए यह एक प्रोबॉयोटिक फ़ूड भी है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होने के साथ ही विटामिन ए, विटामिन बी 1, विटामिन बी 3 और अन्य पौष्टिक तत्व भी पाए जाते हैं।

4. कांजी (Kanji)

Image Source – Cookpad.com

उड़ीसा के इस मशहूर डिश को भी सेहत के लिहाज से बेहद पौष्टिक माना जाता है। इस ख़ास डिश को चावल के माड़ और सब्जियों से मिक्स करके बनाया जाता है। इस डिश को केवल भारत में ही नहीं बल्कि चीन, जापान, सिंगापुर आदि में भी खाया जाता है। इसे डाईजेसन के लिए तो अच्छा माना ही जाता है साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है।

यह भी पढ़े

इसके साथ ही साथ खिचड़ी को भी पौष्टिक खाने में शुमार किया जाता है। चावल, दाल और सब्जियों का कॉम्बिनेशन(Healthy Indian Dishes) शरीर के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago