Featured

ये सुपर हेल्दी फूड्स बनाएंगे आपके नाखूनों को खूबसूरत और मजबूत

Healthy Nails Diet In Hindi: सुंदर और हेल्दी नाखून पाने के लिए हमारे शरीर में कुछ पोषक तत्वों जैसे आयरन, जिंक, प्रोटीन और बायोटिन का होना बेहद जरूरी है। इसलिए अपने रोज़मर्रा के खाने की चीजों में ऐसे आहार का सेवन करें जिनमें ये सभी तत्व पाए जाते हैं।

महिलाओं को अपने नाखूनों से बेहद प्रेम होता है। शायद ही कोई ऐसी महिला हो जिसे अपने नाखून बढ़ाने और सजाने का शौक ना हो क्योंकि नाखून महिलाओं की सुंदरता को बढ़ाने का काम करते हैं। इसके लिए वे अक्सर पार्लर में मेनिक्योर कराती दिखती हैं। लेकिन इतना तो आप जानते ही होंगे कि नाखूनों को सुंदर और हेल्दी बनाए रखने के लिए केवल पार्लर जाना ही काफी नहीं होता, बल्कि इन्हें अंदर से भी नरिश करना पड़ता है। इसके लिए हमें ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए।

नाखून को सुंदर बनाने के लिए सबसे पहले आपको इनके आस-पास की डार्क स्किन पर गौर करना होगा, क्योंकि नाखून तभी सुंदर दिखेंगे जब आपकी स्किन हेल्दी होगी। तो यदि आप भी अपने नाखूनों को सुंदर और मजबूत बनाना चाहती हैं, तो आज से ही अपनी डाइट(Healthy Nails Diet In Hindi) में कुछ सुपर हेल्दी फूड्स शामिल कर लीजिए। आइए जानते हैं इन सुपर हेल्दी फूड्स के बारे में। 

Healthy Nails Diet: डाइट में शामिल करें ये सुपर हेल्दी फूड्स

1. कद्दू के बीज:

Image Source – Pixabay

कद्दू के बीज, नाखूनों से पीलापन और क्रैक दूर करने का काम करते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में जिंक पाया जाता है और यह जिंक नाखूनों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। 

2. अंडा:

Image Source – Pixabay

अंडे का सफ़ेद भाग प्रोटीन का सबसे बेस्ट स्रोत होता है और नाखूनों को हेल्दी रखने के लिए शरीर में प्रोटीन की भरपूर मात्रा का होना बेहद जरूरी है। इसलिए आज से ही अपनी डाइट में अंडे का सफेद भाग शामिल करें। 

3. दही:

Image Source – Livenewsxpress.com

दही को कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना जाता है और यह हमारी स्किन की भी रंगत निखारने का काम करती है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड, नाखूनों को शाइनी बनाता है और उनके आस-पास की डेड स्किन को हटाकर ग्लो को बढ़ाने में मदद करता है। 

यह भी पढ़े

4. दाल:

Image Source – Nutraceuticalsworld.com

दालों में मौजूद आयरन, जिंक, प्रोटीन और बायोटिन नाखून को मजबूत बनाने का काम करते हैं। नियमित तौर पर दालें खाने से ना सिर्फ हमारे नाखून बल्कि हमारी पूरी बॉडी हेल्दी रहती है। इसलिए हो सके तो अपनी डाइट में दालों को जरूर शामिल करें।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago