Featured

शादी का सवाल कर खुद ही फंसे सलमान, बोले “मेरी शादी हो चुकी है”!

टेलीविज़न के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 14(Bigg Boss 14) का यह पहला वीकेंड था। शो के होस्ट सलमान ने पहले ही वीकेंड के वार पर मस्ती मजाक के साथ ही कंटेस्टेंट की क्लास भी ली। इस दौरान बहुत से गेम भी खेले गए और टास्क भी हुए। इसके साथ ही सभी फ्रेशर्स में से एक कंफर्म कंटेस्टेंट भी शो को मिल गया। इस बीच सलमान(Salman Khan) की शादी का भी जिक्र हुआ और उन्होनें कह दिया कि, उनकी शादी हो चुकी है। आइये जानते हैं आखिर क्या है ये पूरा माज़रा।

सलमान ने छेड़ी सिद्धार्थ की शादी की बात

असल में शो में शादी की बात की शुरुआत सलमान खान(Salman Khan) ने खुद ही की। उन्होनें वीकेंड के वार के दौरान किसी से कहा कि, सिद्धार्थ शुक्ला की जल्द ही शादी होने वाली है। उन्होनें यहाँ तक कह दिया कि, उनकी शादी की डेट और टाइमिंग भी तय हो गई है। सलमान की इस बात को सुनकर सभी हैरान रह गए। हीना खान ने तो खासतौर से सलमान से लड़की तक के बारे में पूछ लिया। बाद में सलमान ने कहा कि, सिद्धार्थ के शो बालिका वधु में उनकी शादी का एपिसोड जल्द टेलीकास्ट होगा।

सलमान ने इसलिए कहा मेरी शादी हो चुकी है

अब शादी की बात शुरू हो और सलमान खान(Salman Khan) की शादी का जिक्र ना हो ऐसा नहीं हो सकता है। आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार जब सलमान सिद्धार्थ की शादी की असलियत बताते हैं तो हीना खान कहती हैं मुझे लगा सेलिब्रेशन होगा, नाच गाना होगा, इसपर सलमान कहते हैं तुम कर लो ना शादी। जवाब में हीना सलमान से शादी करने को कहती हैं।

यह भी पढ़े

इस बात पर सलमान कहते हैं, “मेरी शादी हो गई है, मेरी शादी करने की उम्र हो गई है, मतलब हो कर निकल गई है। अरे नहीं भई मुझे शादी आपको कोई ऐतराज है।” इसके अलावा सलमान ने यह भी कहा कि, किसी की भी शादी की बात करो तो सीधे लोग मुझपर आ जाते हैं।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago