पीरियड के दर्द से छुटकारा ना मिलने पर अक्सर महिलाएं इस दौरान चिड़चिड़ी हो जाती हैं। इस वजह से ना तो किसी चीज में मन लगता है और ना ही कोई काम हो पाता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अपना कर पीरियड के दर्द(Periods Pain) से बेशक निजात पाया जा सकता है। आइये जानें कौन से हैं वो उपाय।
आमतौर पर महिलाएं पीरियड के दर्द(Periods Pain) से छुटकारा पाने के लिए दवाओं का उपयोग करती हैं। लेकिन एक्सपर्ट की माने तो यदि उन दिनों केवल दवा लेते रहने के वजाय हल्की फुल्की एक्सरसाइज या योग किया जाए तो इससे दर्द में काफी राहत मिलती है। असल में पीरियड के दौरान थोड़ा एक्टिव रहने से बॉडी में एंडोफ्रिन नाम का एक हॉर्मोन उत्पन्न होता है जो दर्द को कम करने में मददगार होता है।
पीरियड के दर्द(Periods Pain) से छुटकारा दिलाने में हॉट पैड को काफी उपयोगी माना जाता है। इस दौरान पीठ ने निचले हिस्से व पेट पर हॉट पैड में गर्म पानी भरकर रखने से काफी आराम मिलता है। आपको जानकर हैरानी होगी पीरियड में हॉट पैड ट्रीटमेंट को किसी पेनकिलर से भी ज्यादा प्रभावी माना जाता है।
पीरियड के दौरान बहुत सी महिलाएं काफी कम पानी पीने लगती है। लेकिन ऐसा करना पीरियड के दर्द को बढ़ाता है। असल में इस दौरान शरीर में पानी की कमी होने से भी पेट दर्द की समस्या होती है। इसलिए पीरियड के दर्द से छुटकारा पाने के लिए इस दौरान खूब सारा पानी जरूर पीना चाहिए। इसके साथ ही पीरियड में वाटर मेलन और खीरा खाना भी ख़ासा फायदेमंद हो सकता है।
पीरियड के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अजवाइन का सेवन भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। तेज दर्द होने की स्थिति में आधा चम्मच अजवाइन, आधा चम्मच नमक को एक ग्लास पानी में मिलाकर लेने से लाभ मिल सकता है।
पीरियड के दर्द से छुटकारा पाने के लिए मसाज थेरेपी भी काफी फायदेमंद है। इस दौरान किसी भी एसेंशियल ऑयल से पेट के चारों तरफ मालिश करने से लाभ मिलता है। एक शोध में इस बात की जानकारी मिलती है कि, पीरियड के दौरान एसेंशियल आयल से मालिश करने से काफी हद तक दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।
यह भी पढ़े
महिलाओं के शरीर में कैल्सियम की कमी को पूरी करने के लिए डेरी उत्पादों का सेवन करना बेहद आवश्यक है। विशेष रूप से पीरियड के दर्द से छुटकारा पाने के लिए हल्दी दूध का सेवन जरूर करें। हल्दी को हर प्रकार का दर्द निवारक माना जाता है। इसलिए पीरियड में दूध के साथ हल्दी मिलाकर पीना ख़ासा लाभदायक।
इसके साथ ही पीरियड के दर्द(Periods Pain) से छुटकारा पाने के लिए अदरक के पानी का करना भी ख़ासा फायदेमंद माना जाता है।
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…