Featured

बिग बॉस-14: कुमार सानू के बेटे जान सानू ने किया बड़ा खुलासा, छह महीने प्रेग्नेंट थीं मम्मी जब हुआ तलाक

बिग बॉस – 14 के कंटेस्टेंट जान कुमार सानू(Jaan Kumar Sanu) ने हाल ही में शो में यह खुलासा किया कि उनकी मां ने अकेले ही उन्हें बचपन से पाला है और उन्हें पिता का प्यार कभी नहीं मिला।

जाने-माने गायक कुमार सानू के इकलौते बेटे, जान कुमार सानू(Jaan Kumar Sanu) इन दिनों बिग बॉस के घर में कैद हैं और शो में अपनी खुद की पहचान बनाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में एक एपिसोड के दौरान उन्होने यह खुलासा किया कि बचपन से उन्हें कभी पिता का प्यार नसीब नहीं हुआ क्योंकि जब उनकी माँ 6 महीने प्रेग्नेंट थी तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था और इसलिए उनकी मां ने उन्हें अकेले ही पाला।

जान कुमार सानू के अलावा कुमार सानू(Kumar Sonu) और रीता के दो और बेटे भी हैं जो कि जान सानू से बड़े हैं। जब जान सानू अपनी माँ के पेट में 6 महीने के थे तभी उनका तलाक हो गया और वे अपने पिता के प्यार से वंचित रह गए। जान की माँ रीता से तलाक के बाद कुमार सानू ने सलोनी भट्टाचार्य से दूसरी शादी की जिससे उन्हें दो बेटियां हैं।

जान बताते हैं कि उनकी मां ही बचपन से माँ और बाप दोनों की जिम्मेदारी निभा रही हैं। उनके बिग बॉस के घर आ जाने के बाद उनकी मां अकेली होंगी यह सोच कर वे काफी चिंतित दिखे।

यह भी पढ़े

अगर जान कुमार सानू(Jaan Kumar Sanu) के बिग बॉस में अब तक के गेम की बात करें तो अभी तक वे दर्शकों का प्यार पाने के लिए कोई खास काम करते नहीं दिखे। ऐसे में उनके गेम को देख फैंस को ऐसा लग रहा है कि वे इस गेम में ज्यादा आगे तक नहीं जा पाएंगे।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago