Featured

अभिनेता अनिल कपूर के इस गाने पर जम कर नाचे जान्हवी कपूर और अंगद बेदी

हाल ही में आए एक वीडियो में अभिनेत्री जान्हवी कपूर(Janhvi Kapoor), फिल्म “गुंजन सक्सेना” के अपने को-स्टार अंगदब बेदी(Angad Bedi) के साथ, अपने चाचा अनिल कपूर के गाने “माय नेम इज लखन” पर धमाकेदार डांस करती नजर आईं।

Image Source – Hindustantimes.com

जान्हवी कपूर(Janhvi Kapoor) और उनके ऑनस्क्रीन भाई अंगद बेदी(Angad Bedi) का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया(Social Media) पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों अनिल कपूर के मशहूर गाने माय नेम इज लखन पर जम कर डांस करते दिख रहे हैं। सोमवार को अंगद बेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है। बताया जा रहा है कि यह क्लिप उनकी फिल्म “गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल” के एक रिहर्सल सीन का है।

अंगद बेदी का ट्वीट:

वीडियो शेयर करते हुए हैशटैग्स #dhinakdhindha, #rampampam, #mondaymotivation और #dance के साथ अंगद बेदी ने लिखा, “ऐसे नाचो जैसे कोई नहीं देख रहा। अनिल कपूर सर, यह आपके लिए ट्रिब्यूट है। हमारी फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल का वह रिहर्सल सीन, जब गुंजन कहती है ‘ दादा मैं पायलट बनना चाहती हूँ’

बता दें कि यह फिल्म क्रिटिक्स को काफी पसंद आई और सभी क्रिटिक्स ने फिल्म को 3-4 स्टार दिए और इसकी काफी प्रशंसा भी की।

यह भी पढ़े

मालूम हो कि जान्हवी कपूर(Janhvi Kapoor) दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2018 में आई फिल्म “धड़क” से की थी। वह नेटफ्लिक्स की एक फिल्म “घोस्ट स्टोरीज” का भी हिस्सा थीं। उनकी आने वाली फिल्में हैं करण जौहर की फिल्म “तख्त”, राजकुमार राव के साथ हॉरर कॉमेडी “रूही आफजा” और कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म “दोस्ताना 2”। अंगद बेदी ने “सूरमा”, “पिंक”, “द ज़ोया फैक्टर” और “F.A.L.T.U” जैसी कई धमाकेदार फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का लोहा मनवाया है।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago