Featured

शशि थरूर पर बरसीं कंगना राणावत, कहा – महिलाओं के प्यार को पैसों से ना तोलें

हाल ही में अभिनेत्री कंगना राणावत(Kangana Ranaut) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर को उनके एक ट्वीट पर जमकर लताड़ा। इस ट्वीट में शशी थरूर(Shashi Tharoor) ने गृहणियो के काम को वेतनभोगी पेशा बनाने की बात कही थी।

अभिनेत्री कंगना राणावत(Kangana Ranaut) आए दिन किसी न किसी ट्व‍िटर वार में पड़ ही जाती हैं। पिछले दिनों वे पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ(Diljit Dosanjh) से भिड़ गईं थी और अब वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर पर जम कर बरसीं।

शशि थरूर(Shashi Tharoor) ने किया कमल हासन की पहल का सपोर्ट

दरअसल, शशि थरूर(Shashi Tharoor) ने कमल हासन की पहल की सराहना करते हुए एक ट्वीट किया था। उन्होने लिखा, “मैं कमल हासन के वेतनभोगी पेशे के रूप में गृहकार्य को मान्यता देने के विचार का स्वागत करता हूं, जो कि गृहणियों को मासिक वेतन दे रहा है। इससे समाज में गृहणियों की सेवाओं को भी पहचान मिलेगी और यह उनकी शक्ति और स्वायत्तता को भी बढ़ाएगा व सार्वभौमिक आय का भी सृजन करेगा”

कंगना राणावत(Kangana Ranaut) ने ट्वीट में क्या लिखा?

शशि की यह ट्वीट कंगना को पूरी तरह से नागवार गुजरी और उन्होने एक जवाबी ट्वीट करते हुए लिखा, “हमारे प्यार और लैंगिकता को कीमत में न तोलें। अपनों का ख्याल रखने के लिए हमें भुगतान की जरूरत नहीं। हमें हमारे छोटे से राज्य, हमारे घर की रानी बनने के लिए वेतन की आवश्यकता नहीं है। हर चीज को व्यवसाय के नजरिए से देखना बंद करें। अपनी महिला के प्रति आत्मसमर्पण करें, उसे आप चाहिए सिर्फ आपका प्यार, इज्जत या वेतन नहीं”। 

यह भी पढ़ें

हालांकि अभी तक कंगना(Kangana Ranaut) के इस ट्वीट पर शशि थरूर का कोई जवाब नहीं आया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शशि थरूर(Shashi Tharoor) कंगना के इस ट्वीट पर कैसे रिएक्ट करते हैं।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago