Featured

40 की हुईं बॉलीवुड की बेबो, परिवार के साथ धूमधाम से मनाया अपना बर्थडे

Kareena Kapoor khan Birthday Special: बॉलीवुड में बेबो के नाम से मशहूर करीना कपूर खान 21 सितंबर को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। भले ही एक्ट्रेस 40 साल की हो चुकी हों लेकिन अभी भी उनके ग्लैमरस लुक और उनके चाहने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं हुई है। एक्ट्रेस के बर्थडे के मौके पर उनके परिवार ने उनका जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया है, जिसके बाद अब इस सेलिब्रेशन से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया(Social Media) पर वायरल हो रही हैं।

केक पर लिखा था खास संदेश

दरअसल करीना कपूर खान(Kareena Kapoor Khan) ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। करीना ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, उसमें सबसे ज्यादा ध्यान तो बर्थडे केक ने अपनी ओर खींचा है। दरअसल करीना का बर्थडे केक काफी स्पेशल था और उस पर लिखा था fabulous at 40। इस केक के सामने खड़े होकर बेबो ने कई पोज भी दिए हैं।

माता-पिता और बहन भी शामिल

Image Source – Instagram@therealkarismakapoor

करीना कपूर खान(Kareena Kapoor Khan) ने अपने जन्मदिन की जो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, उसमें दिख रहा है कि बेबो का यह जन्मदिन काफी खास है, क्योंकि इस बार उनके साथ उनके माता-पिता और बहन करिश्मा कपूर भी शामिल हैं। इस तस्वीर में करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर, मां बबीता कपूर, बहन करिश्मा कपूर के अलावा करीना कपूर खान के पति सैफ अली खान भी नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े

यही नहीं करीना के अलावा उनकी बहन करिश्मा कपूर(Karisma Kapoor) ने भी बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। करीना कपूर खान ने एक बूमेरैंग वीडियो भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है, जिसे साझा करते हुए उन्होंने लिखा है कि आप किसी भी उम्र में फैबुलस लग सकती हैं।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago