Featured

KBC: 14 सवालों का सही जवाब देकर एक करोड़ तक पहुंची यह महिला कंटेस्टेंट, जानिए फिर क्या हुआ

कौन बनेगा करोड़पति में गुरुवार को रोलओवर कंटेस्टेंट छवि कुमार(Chhavi Kumar) के साथ जारी रखा गया। इस दौरान छवि ने खेल को आगे बढ़ाया और जल्दी-जल्दी सवालों के जवाब दिए। छवि वैसे तो कई सवालों के जवाब बड़ी तेज़ी से दे रहीं थीं जहां वह श्योर होतीं, लेकिन जब भी कंफ्यूज होतीं तो तुरंत लाइफलाइन का इस्तेमाल कर लेती थीं।

सवालों के कारवां बढ़ता गया और छवि ने एक के बाद एक 14 सवालों के सही जवाब दिए और वह एक करोड़ के सवाल पर पहुंच गईं। हालांकि यहां पहुंचने के बाद वह अपनी सभी लाइफलाइन गवां चुकी थीं। इसके बाद उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से आईं छवि(Chhavi Kumar) ने खेल को क्वीट करने का मन बना लिया, जो सही फैसला साबित हुआ। वह 50 लाख रुपये लेकर खुशी-खुशी घर लौंटीं।

आईये एक बार नज़र डालते हैं उन 14 सवालों पर जिनका सामना कर 1 करोड़ के पड़ाव तक पहुंची थीं छवि कुमार।

Image Source – IST

(सवाल नंबर 1)

किस अभिनेता ने दिल, दिल चाहता है और दिल है कि मानता नहीं इन सभी फिल्मों में काम किया है?
A. सलमान खान

B. शाहरुख खान

C. आमिर खान

D. सैफ अली खान

सही जवाब- आमिर खान

(सवाल नंबर 2)

यह रोटी का कौन सा प्रकार है?

A. भटूरा

B. लच्छा पराठा

C. नान

D. तंदूरी रोटी

सही जवाब- लच्छा पराठा

(सवाल नंबर- 3)

इन कश्तियों या नावों का स्थानीय नाम क्या है?

A. शिकारा

B. सुथन

C. कांगर

D. फेरन

सही जवाब- शिकारा

(सवाल नंबर- 4)

डंक और ड्रिबल जैसे शब्दों का इस्तेमाल किस खेल में किया जाता है?

A. बास्केटबाल

B. वॉलीबॉल

C. टेनिस

D. क्रिकेट

सही जवाब- बास्केटबॉल

(सवाल नंबर- 5)

मसाबा गुप्ता, तरुण तहिलियानी और रितु कुमार इन सभी ने इनमें से किस पेशे में प्रसिद्धि पाई है?

A. नृत्य निर्देशन

B. इंटीरियर डिजाइनिंग

C. गायन

D. फैशन डिजाइनिंग

सही जवाब- फैशन डिजाइनिंग

(सवाल नंबर- 6)

भगवान विष्णु के किस अवतार ने कालिया मर्दन और पूतना वध किया था?

A. भगवान राम

B. भगवान कृष्ण

C. भगवान नरसिंह

D. भगवान वामन

सही जवाब- भगवान कृष्ण

(सवाल नंबर- 7)

इस ऑडियो क्लिप में किस बीमारी की रोकथाम के अभियान के बारे में बात हो रही है?

A. डेंगू

B. कोरोना वायरल

C. स्वाइन फ्लू

D. मलेरिया

सही जवाब- डेंगू

(सवाल नंबर- 8)

भारतीय वायुसेना के इस एयरोबैटिक टीम का नाम क्या है?

A. सारंग

B. पवन

C. थंडरबोल्ट्स

D. डेयरडेविल्स

सही जवाब- सारंग

(सवाल नंबर- 9)

भारत के किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान पूर्व रियासतों के शासकों को दी जाने वाली प्रिवी-पर्स यानी राजभत्ते को समाप्त कर दिया गया था?

A. लाल बहादुर शास्त्री

B. राजीव गांधी

C. इंदिरा गांधी

D. मोरारजी देसाई

सही जवाब- इंदिरा गांधी [50ः50 लाइफलाइन लेकर छवि ने इस सवाल का सही जवाब दिया]

(सवाल नंबर- 10)

लुम्बिनी किस धार्मिक महापुरुष की जन्मभूमि है?

A. महावीर

B. चैतन्य महाप्रभु

C. गौतम बुद्ध

D. 14वें दलाई लामा

सही जवाब- गौतम बुद्ध [10वें सवाल पर छवि ने पहले फोन ए फ्रेंड लाइफलाइन ली और उसके बाद फ्लिप द क्वेश्चन लाइफलाइन लेने के बाद ये सवाल आया]

(सवाल नंबर- 11)

विभाजन के बाद 1948 में, पाकिस्तान के फेडरल कैपिटल टेरिटरी (एफसीटी) को किस शहर से बनाया गया था?

A. पेशावर

B. रावलपिंडी

C. लाहौर

D. कराची

सही जवाब- कराची [इस सवाल पर छवि ने आस्क द एक्सपर्ट लाइफलाइन ली और फिर सही जवाब दिया]

(सवाल नंबर- 12)

वीडियो क्लिप में दिखाई दे रही इस खिलाड़ी ने 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में, किस खेल में 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीता था?

A. बैडमिंटन

B. टेबल टेनिस

C. निशानेबाजी

D. तीरंदाजी

सही जवाब- टेबल टेनिस

(सवाल नंबर- 13)

किसने गांधीजी को लिखे एक पत्र में बंगाल में हुए 1947 के सांप्रदायिक दंगे को सफलतापूर्वक नियंत्रण करने के लिए उन्हें वन मैन बाउंड्री फोर्स कहकर संबोधित किया था?

A. जॉन साइमन

B. क्लीमेंट एटली

C. विंस्टन चर्चिल

D. लार्ड माउंटबेटन

सही जवाब- लॉर्ड माउंडबेटन

(सवाल नंबर- 14 50 लाख रुपये के लिए)

सरोजनी नायडू ने किस भाषा में अपना प्ले मेहर मुनीर लिखा था?

A. उर्दू

B. अंग्रेजी

C. फारसी

D. तेलुगू

सही जवाब- फारसी

यह भी पढ़े

(सवाल नंबर- 15 1 करोड़ रुपये का सवाल)

2024 तक पहली महिला और अगले पुरुष को चंद्रमा पर उतारने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष कार्यक्रम का नाम किस यूनानी देवी के नाम पर रखा गया है?

A. रिया

B. नेमेसिस

C. एफ्रोडाइट

D. अर्टेसिस

सही जवाब- अर्टेमिस

छवि ने सही फैसला लिया क्योंकि अगर वह 1 करोड़ के लालच में गलत जवाब लॉक करवा देंती तो उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ता। बता दें कि गाजियाबाद से ताल्लुक रखने वाली छवि पेशे से अंग्रेजी की टीचर हैं और वह एक एयरफोर्स ऑफिसर की पत्नी हैं।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago