Featured

शुरु हुआ कौन बनेगा करोड़पति का सफर, जानिए शो तक कैसे पहुंची पहली कंटेस्टेंट

देश भर में फैली कोरोना महामारी के बीच लोगों का चहेता क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़’(KBC 12) शुरू हो चुका है। इसके साथ ही लोगों को एक बार फिर से टीवी स्क्रीन पर अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) की दमदार आवाज का जादू देखने को भी मिलेगा। इस शो की शुरुआत आरती जगताप(Aarti Jagtap) नाम की पहली महिला कंटेस्टेंट के साथ हुई है। जिन्होंने शो में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लाखों रुपए जीते हैं।शो की पहली कंटेस्टेंट आरती जगताप(Aarti Jagtap) ने खेल के दौरान कुल 6 लाख 40 हजार रुपए जीते हैं।


इतने सारे रुपए जीतने के बाद आरती ने शो को बीच में ही छोड़ने का फैसला कर लिया था। वहीं अब आरती ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया है कि वह इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं और वह अपने करियर में आगे यूपीएससी का एग्जाम क्लियर करना चाहती हैं। भोपाल से आने वाली आरती फिलहाल अभी पढाई ही कर रही हैं।

पिता करते हैं प्लम्बरिंग का काम

Image Source – Bhaskar.com

आरती का कहना है कि वह पहली ही कोशिश में यूपीएससी क्लियर करना चाहती हैं। वहीं अपने माता-पिता के बारे में बात करते हुए आरती ने बताया है कि वह उन्हें काफी सपोर्ट करते हैं।

आरती ने बताया कि उनकी पारिवारिक स्थिति काफी अच्छी नहीं है। उनके पिता जहां प्लम्बर का काम करते हैं, तो मां स्टूडेंट के घर में खाना बनाती हैं। लेकिन उनके माता-पिता ने कभी भी आरती को पढ़ाई करने से नहीं रोका। यही वजह है कि आरती यहां तक पहुंच पाईं।

मां के कहने पर खेला केबीसी क्विज

आरती बताती हैं कि लॉकडाउन के दौरान जब वह घर में ही पढ़ाई कर रहीं थीं और दूसरी तरफ केबीसी(KBC 12) का ऑडीशन चल रहा था। इसी बीच उनकी मां ने उन्हें केबीसी क्विज खेलने के लिए कहा था और धीरे-धीरे आरती ने केबीसी के सभी सवालों के सही जवाब दिए और उन्हें इस शो से बुलावा आ गया। आरती बताती हैं कि केबीसी में जाना उनके लिए फक्र की बात है।

यह भी पढ़े

फिलहाल आरती(Aarti Jagtap) के घर में उनकी एक बड़ी बहन है, जो प्रोफेसर बनना चाहती है और भाई अभी स्कूल में पढ़ाई कर रहा है।

Facebook Comments
Anupam Pandey

Share
Published by
Anupam Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago